Republican Presidential Nominee Donald Trump Holds Election Night Event In West Palm Beach

ट्रंप का दावा, हमास से 60 दिन के सीजफायर पर सहमत इजरायल

ह्यूस्टन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास से 60 दिन के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की है। ट्रंप ने बताया है कि इस प्रस्ताव की जरूरी शर्तों पर इजरायल ने सहमति जता दी है।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ सोशल पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट की भलाई के लिए हमास इस समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। मौजूदा स्थिति से हालत सिर्फ बदतर ही होंगे।”

ट्रंप ने लिखा, “इजरायल ने 60 दिन के सीजफायर को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी शर्तों पर सहमति जताई है। इस दौरान हम युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे।”

“मेरे प्रतिनिधियों ने आज गाजा पर इजरायल के साथ लंबी बैठक की।” इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि कतर और मिस्र अंतिम प्रस्ताव पेश करेंगे।

‘सीएनएन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए प्रस्ताव में हमास की कुछ चिंताओं को दूर करने की कोशिश की गई है। सीजफायर के दौरान फिलिस्तीनी कैदियों के बदले इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा।

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ के अनुसार पिछले सप्ताह ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि अगले एक सप्ताह में गाजा में सीजफायर हो सकता है, लेकिन उस समय उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी थी।

इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान और गाजा के मुद्दे पर अगले सोमवार को ‘व्हाइट हाउस’ में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2025 में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। इसके बाद से यह नेतन्याहू का तीसरा ‘व्हाइट हाउस’ दौरा होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ईरान पर इजरायल के हमलों के बाद अब ‘इजरायल-हमास संघर्ष’ को खत्म करना ट्रंप की प्राथमिकता है।

इजरायल ने 18 मार्च को गाजा में अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू किया, जिसके साथ दो महीने का सीजफायर खत्म हो गया था।

शनिवार को गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि तब से कम से कम 6,089 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि 21,013 लोग घायल हुए हैं। अक्टूबर 2023 में हमास-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 56,412 हो गया है, जबकि 133,054 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  राज्यसभा के उपसभापति ने कहा, 'निलंबित तृणमूल सांसद ने तोड़ा कांच का दरवाजा'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? दुनिया के सामने सबसे बड़ा सवाल?
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *