Iran america

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, ईरान ने इजरायल पर दागीं आठ मिसाइलें

तेल अवीव। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया है, तो दूसरी तरफ ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बताया है कि ईरान ने मंगलवार को मध्य और दक्षिणी इजरायल पर आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

इनमें से एक मिसाइल बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पर गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद उत्तर, मध्य और दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में सायरन बजने लगे।

देश के अधिकतर इलाकों में लोगों को पहले ही सचेत कर दिया गया है। नागरिकों को अगले आदेश तक बॉम्ब शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था।

उन्होंने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “सभी को बधाई, ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है। सीजफायर छह घंटे में शुरू होगा। ईरान को पहले इसका पालन करना होगा।”

ट्रंप ने आगे लिखा, “ईरान की ओर से सीजफायर का पालन करने के अगले 12 घंटे बाद इजरायल भी इस सीजफायर में शामिल हो जाएगा। 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक रूप से खत्म माना जाएगा।” इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान-इजरायल की सहनशक्ति, बुद्धिमत्ता और साहस की तारीफ की।

उन्होंने कहा, “ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे। ईश्वर इजरायल को आशीर्वाद दे। ईश्वर मिडिल ईस्ट को आशीर्वाद दे। ईश्वर अमेरिका और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों देशों के बीच यह युद्ध सालों तक चल सकता था। इससे मिडिल ईस्ट तबाह हो सकता था, लेकिन ऐसा न तो हुआ और न होगा। इसके बाद ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि तेहरान को अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:  भारत को बड़ी सफलता, अमेरिका ने अल कायदा के आतंकवादी को भारत को सौंपा

ऐसे में उसे इजरायल या वाशिंगटन के साथ दुश्मनी खत्म करने का कोई कारण नजर नहीं आता। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह 4.30 बजे ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स नतांज, फोर्डो और एस्फाहान पर अटैक किया था।

ट्रंप ने इसके बाद कहा था कि ईरान को अब संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने साफतौर पर कहा था कि अगर ईरान शांति कायम नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  अमेरिका के पास सबसे शक्तिशाली हथियार हैं : ट्रम्प
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  ट्रंप के ख़िलाफ गोपनीय दस्तावेज़ों के मामले में तय किए गए अभियोग
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *