Triptidimri41758863092

तृप्ति डिमरी की कॉमिक टाइमिंग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

अनिल बेदाग, मुंबई। बुलबुल और कला जैसी गंभीर और इंटेंस फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अब अपने करियर के बिल्कुल नए और चौंकाने वाले मोड़ पर नजर आ रही हैं।

नेटफ्लिक्स की आने वाली डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ में तृप्ति ने ऐसा फनी अवतार दिखाया है, जिसने सोशल मीडिया पर दर्शकों का दिल जीत लिया है।


डार्क कॉमेडी में तृप्ति का नया प्रयोग

‘मां बहन’ में तृप्ति डिमरी अपनी अब तक की इमेज से हटकर कॉमिक टाइमिंग और ब्लैक ह्यूमर से भरपूर किरदार निभा रही हैं। गंभीर भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली तृप्ति का यह बदला हुआ अंदाज़ दर्शकों के लिए ताज़ा और बेहद मनोरंजक साबित हो रहा है।

1001290285


दमदार स्टारकास्ट और अनुभवी निर्देशक

फिल्म में तृप्ति के साथ

  • माधुरी दीक्षित,

  • रवि किशन,

  • धारणा दुर्गा जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जो संवेदनशील लेकिन अलग हटकर कहानियां कहने के लिए जाने जाते हैं।


किचन में लाश और शुरू होता है सस्पेंस-ह्यूमर का खेल

फिल्म की कहानी रेखा और उसकी दो बेटियों—जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है। मोहल्ले में पहले से ही चर्चा का विषय बनी इन महिलाओं की ज़िंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब उनके किचन में अचानक एक लाश मिल जाती है।

इसके बाद तीनों महिलाएं उस राज़ को छुपाने की कोशिश करती हैं और यहीं से कहानी में ट्विस्ट,  ब्लैक ह्यूमर और मज़ेदार हालात तेजी से जुड़ते चले जाते हैं।


बड़ी बहन के रोल में तृप्ति का कमाल

तृप्ति डिमरी फिल्म में बड़ी बहन की भूमिका निभा रही हैं— जो एक ओर जिम्मेदार है, तो दूसरी ओर हालात को ह्यूमर और स्मार्टनेस से संभालना भी जानती है। उनकी नेचुरल कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।

1001290286


सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़

फिल्म से जुड़े क्लिप्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर तृप्ति की जमकर तारीफ हो रही है।

  • एक यूज़र ने लिखा— “तृप्ति कॉमेडी में कमाल हैं।”
  • वहीं दूसरे ने कहा— “फिल्म मज़ेदार और परफेक्ट टाइमपास लग रही है।”
  • एक फैन ने तो तृप्ति को “आज की स्मिता पाटिल” तक कह दिया।

इस पर नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी मज़ेदार जवाब दिया— “वो कभी गई ही नहीं!”


हर फिल्म के साथ खुद को नया साबित कर रहीं तृप्ति

गंभीर किरदारों में गहरी छाप छोड़ने के बाद अब तृप्ति डिमरी ने यह साबित कर दिया है कि वे कॉमेडी में भी उतनी ही दमदार हैं। ओ’ रोमियो के बाद ‘मां बहन’ में उनका यह चुलबुला, स्मार्ट और फनी अवतार दर्शकों को हंसी के साथ सरप्राइज़ देने वाला है।

महिलाओं के नज़रिए से कही गई यह डार्क कॉमेडी कहानी— ‘मां बहन’ न सिर्फ गुदगुदाने वाली है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।


ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fourteen =