Images 2021 09 27T184923.735

राज्यसभा के लिए बंगाल से तृणमूल की सुष्मिता देव और असम से सर्बानंद सोनोवाल का निर्विरोध चयन

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव का राज्यसभा में निर्विरोध चयन हो गया है। वहीं, असम से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल निर्विरोध रूप से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। उधर, महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशी की ओर से अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद कांग्रेस की रजनी पाटिल के लिए राज्यसभा का रास्ता साफ हो गया है।

महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले व कांग्रेस नेता बालासाहब थोरात ने पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया था कि ऐसे प्रसंगों में राज्य में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा रही है, इसलिए भाजपा प्रत्याशी नाम वापस ले ले।

पटोले व थोरात ने फडणवीस से कहा था कि महाराष्ट्र में ये परंपरा है कि अगर सदस्य की मौत से सीट खाली होती है तो उस पर निर्विरोध चुनाव होता है। कांग्रेस सांसद राजीव सातव की मौत के बाद उपचुनाव हो रहा है। इसके बाद भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई और 27 सितंबर को नाम वापसी के अंतिम दिन उपाध्याय ने नाम वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें:  सन्तान के रुप में कौन जन्म लेता है परिवार में?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *