Derek obrien

तृणमूल के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक ओ ब्रायन को सदन में अव्यवस्था के लिए नेम किया। सभापति ने डेरेक ओ ब्रायन को तुरंत राज्यसभा से चले जाने का आदेश दिया। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी मौजूदा मानसून सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है।

दरअसल डेरेक ओ ब्रायन पॉइंट ऑफ आर्डर का इश्यू उठाकर बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने मणिपुर का मुद्दा उठाया और सभापति के रोकने पर भी अपनी बात कहते गए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लगातार मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मांग के आधार पर चर्चा कराई जानी चाहिए। सभापति डेरेक के इस बर्ताव से नाराज हो गए और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए नेम किया।

यह भी पढ़ें:  आरजी कर मामले को बंगाल के बाहर स्थानांतरित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

इसके बाद राज्यसभा में नेता सदन पियूष गोयल ने प्रस्ताव किया कि सदन में बार-बार व्यवधान डालने के आरोप में डेरेक ओ ब्रायन को शेष बचे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाए। पीयूष गोयल के इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सभापति ने डेरेक को शेष बचे मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया।

दरअसल सोमवार को भी दिल्ली सेवा विधेयक पर तीखी बहस के दौरान टीएमसी सदस्य डेरेक ओ ब्रायन पर राज्यसभा के सभापति धनखड़ को गुस्सा तब आया था। सोमवार को चर्चा के दौरान डेरेक ने अपनी बात को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक, 2023 तक सीमित रखने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी।

तब सभापति ने डेरेक ओ ब्रायन से कहा, यह आपकी आदत बन गई है। आप एक रणनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं। आपने इस सदन का समय बर्बाद किया है। सभापति ने ब्रायन से पूछा था कहा कि आप यहां क्या हंगामे के लिए आए हैं। उन्होंने डेरेक ओ ब्रायन से यह भी पूछा कि क्या यही आपकी शपथ है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जजों पर दबाव बनाने का बार एसोसिएशन का प्रयास बर्दाश्त नहीं : सुप्रीम कोर्ट

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  कोलकाता अभियान में शामिल हुई जंगल महल की घरेलू परिचारिकाएं

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *