तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। शहीदों की याद में तृणमूल युवा कांग्रेस के आह्वान पर 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतल्ला में होने वाले समारोह के समर्थन में पश्चिम मिदनापुर जिले के सदर ब्लॉक के पूर्वांचल तृणमूल कांग्रेस ने हरीशपुर में एक बाइक रैली निकाली गई।
इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के नेता और सदर ब्लॉक के वन और भूमि कर्माध्यक्ष गनी इस्माइल मल्लिक, तृणमूल किसान खेत मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बाग, ब्लॉक नेता कामरुल खान, हरीशपुर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष दुलाल राना और अन्य नेता शामिल थे।
रैली का उद्देश्य 21 जुलाई के धर्मतल्ला चलो कार्यक्रम को सफल बनाना और शहीदों को श्रद्धांजलि देना था।
तृणमूल कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में रैलियों और सभाओं का आयोजन किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

