तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। शहीदों की याद में 21 जुलाई को “धर्मतल्ला चलो” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 नंबर ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस द्वारा फेको चक से रानटुआ तक 10 किलोमीटर की दूरी तक एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।
झाड़ग्राम जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आर्य घोष, गोपीबल्लभपुर-2 नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष टिंकू पाल, राज्य तृणमूल प्राथमिक शिक्षक समिति के झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष और जिला परिषद के मेंटर स्वपन पात्र।
ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुपम मल्लिक, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष बकुल कुमार खामरी, गोपी-2 पंचायत समिति की अध्यक्ष शर्वरी अधिकारी आदि ने रैली का नेतृत्व किया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस बाइक रैली का उद्देश्य “धर्मतल्ला चलो” कार्यक्रम को सफल बनाना और शहीदों को श्रद्धांजलि देना था। इस अवसर पर ब्लॉक, अंचल और बूथ स्तर के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

