Tridha Choudhary

बोल्ड सीन वाले किरदार की वजह से त्रिधा चौधरी ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से बनाई दूरी

मुंबई, 29 दिसंबर 2025: अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने हाल ही में अपनी करियर की चुनौतियों और फैसलों पर खुलकर बात की है। हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ में नजर आईं त्रिधा ने IANS से बातचीत में बताया कि उन्हें हॉलीवुड से एक अच्छा ऑफर मिला था, लेकिन बोल्ड सीन वाले किरदार की वजह से उन्होंने उससे दूरी बना ली।

Tridha1

त्रिधा ने कहा, “मुझे अच्छी तरह पता था कि ऐसे सीन करने से मेरा भविष्य प्रभावित हो सकता है। खासकर बॉलीवुड और अन्य भारतीय इंडस्ट्री में मौके कम हो जाते हैं। बोल्ड सीन करने से एक खास तरह की इमेज बन जाती है, जिससे कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल सकते थे। मैं नहीं चाहती थी कि एक प्रोजेक्ट की वजह से मेरा लंबे समय का करियर जोखिम में पड़ जाए।”

D09b1646 5df7 4bbc b9b7 9f141d6d7d5a

उन्होंने आगे समझाया, “अगर मैं हॉलीवुड में एक ऐसा प्रोजेक्ट करती जिसमें बोल्ड सीन्स होते, तो इससे मेरे कई अन्य प्रोजेक्ट्स रुक जाते। मुझे यह पहले से पता था। यही वजह थी कि मैंने पहले से हॉलीवुड में कदम रख लिया है, तो अलग तरीके से आगे बढ़ सकती हूं, लेकिन सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड या कहीं और का अपना लंबा सफर जोखिम में नहीं डालूंगी।”

‘किस किस को प्यार करूं-2’ में त्रिधा की भूमिका

त्रिधा हाल ही में कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ में नजर आईं। फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा आयशा खान, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और अखिलेंद्र मिश्रा (कपिल के पिता के रोल में) मुख्य भूमिका में थे।

Tridha2

वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान द्वारा प्रोड्यूस इस कॉमेडी-ड्रामा को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ‘धुरंधर’ के आगे ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन त्रिधा के किरदार को काफी सराहा गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − thirteen =