खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल महकमा के समाजसेवक और कराटे प्रशिक्षक तन्मय माईती की याद में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की घाटाल लोकल कमिटी द्वारा आयोजित शोक सभा अन्नपूर्णा आर्केड में आयोजित की गई। इस सभा में तन्मय माईती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तन्मय माईती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तन्मय माईती के पिता ने अपने बेटे की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें कभी एहसास नहीं हुआ कि तन्मय को इतने लोग प्यार करते हैं।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की राज्य कमिटी के सचिव अमल माईती ने कहा कि तन्मय माईती की मृत्यु से पार्टी को एक सक्रिय कार्यकर्ता की कमी महसूस होगी और उन्होंने सभी से आगे आकर इस कमी को पूरा करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि तन्मय माईती की मृत्यु 28 जुलाई, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, जब वह पार्टी के प्रतिष्ठाता शिवदास घोष की 50वीं स्मृति दिवस की तैयारियों में जुटे थे। उस समय उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



