IMG 20240727 WA0031

केंद्रीय विद्यालय हल्दिया में “एक पेड़ मां के नाम”के अंतर्गत वृक्षारोपण

Kolkata Hindi News: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त केंद्रीय विद्यालयों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

इसी अनुक्रम में आज छठवें दिन केंद्रीय विद्यालय आइओसी हल्दिया में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया गया और 35 बच्चों ने अपनी अपनी मां के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

यह कार्यक्रम ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डॉ० हितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आमंत्रित माताओं का स्वागत करते हुए उन्हें इस कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व बताया।

प्राचार्य ने पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, ” हमें अपनी पृथ्वी को हरा भरा और सुंदर बनाने एवं मानव स्वास्थ्य के लिए न सिर्फ पेड़ लगाने होंगे अपितु उनका ध्यान भी रखना होगा।”

यह भी पढ़ें:  बंगाल में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के व्यवहार्य विकल्पों की तलाश वाली योजना का अभाव : विशेषज्ञ

तत्पश्चात बच्चों ने अपनी अपनी मां के साथ कुल 35 पौधों का रोपण किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक, स्टाफ एवं बच्चे इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

विद्यालय की वरिष्ठतम शिक्षक सुदेशना चौधरी के साथ सूमी दत्ता, प्रियंका स्वामी , अविषेक पाल सपन प्रामाणिक, असित मन्ना, बासुदेव पाल, शंभू प्रधान, शंभू डोलोई इत्यादि ने इस समस्त कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  मीड-डे-मील की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने की पहल
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : महिला थाने की अनुपम पहल- ‘किशलय’ के विद्यार्थियों संग मनाया गया सामूहिक भाई-फोटा उत्सव
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *