तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। राज्यभर में मनाए जा रहे अरण्य सप्ताह के तहत सोमवार को मेदिनीपुर सदर प्रखंड के चुआडांगा हाईस्कूल में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अरण्य सप्ताह के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों को घरों के आसपास उपलब्ध खाली स्थानों पर रोपण के लिए पौधे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वितरित किए गए पौधे पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच के माध्यम से प्राप्त हुए थे। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शुभेंदु सिन्हा, शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा, शिक्षक संजय सखा चाबरी, शिक्षिका शीला गिरि, शिक्षिका सर्वाणी दास सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच के माध्यम से प्राप्त कई पौधे विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए थे, ताकि वे अपने घरों अथवा आसपास उपलब्ध खाली स्थानों पर उनका रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

