Images 2023 06 03T095307.001

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक बड़ी दुर्घटना में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दुर्घटना में 207 लोगों की मृत्यु हो गई है और 900 लोग घायल हुए हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, शालीमार-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस के लगभग 12 से 15 डिब्बे बहनागा स्टेशन पर शाम करीब 6.51 बजे पटरी से उतर गए। जबकि कुछ डिब्बे दूसरे ट्रैक पहुंच गए और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट (12864) ट्रेन उसी स्थान पर शाम 6.55 बजे डिब्बों से टकरा गई।

साहू ने बालासोर में ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की टीम को खोज और बचाव कार्यों के लिए तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया। सूचना मिलने पर बालासोर कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे। रेलवे के अधिकारी अब मौके पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए करीब 20 एंबुलेंस को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

भद्रक से घटनास्थल पर दमकल की दो टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। बालासोर में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 91 6782 262 286 जारी किया गया है। ओडिशा सरकार ने दमकल सेवा के महानिदेशक को मौके पर पहुंचने और बचाव अभियान की निगरानी करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने कहा कि अब तक बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 घायल यात्री हैं।

यह भी पढ़ें:  न्यायमूर्ति यू यू ललित बने भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश

बालासोर और उसके आसपास के सभी मेडिकल कॉलेज और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक को भी तैयार रखा गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने इस वास्तव में दुखद रेल दुर्घटना के बारे में स्थिति की अभी समीक्षा की है और शनिवार सुबह बालासोर का दौरा करेंगे। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ओडिशा में ट्रेन हादसे से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि वह ओडिशा के बालासोर में छह सदस्यीय टीम भेज रही है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी को दुर्घटनास्थल पर टीम भेजने और यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों की मदद करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह के मामले को खारिज किया

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि चूंकि ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन से रवाना हुई थी, इसलिए स्वाभाविक है कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों में पश्चिम बंगाल के मूल निवासियों की संख्या अधिक होगी। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  वियतनाम के बार में आग लगने से 14 लोगों की मौत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =