IMG 20250904 WA0000

‘निशानची’ का ट्रेलर जारी…19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म….!

काली दास पाण्डेय, मुम्बई। अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘निशानची’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘निशानची’ का ट्रेलर दर्शकों को सीधे उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की चहल-पहल भरी गलियों में ले जाता है, जहाँ बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू की ज़िंदगियाँ अचानक अनोखे तरीके से आपस में टकराती हैं।

जबरदस्त पीछा करने वाले सीन, सीटी बजवाने वाले डायलॉग, जोरदार टकराव और प्यार व तड़प के नाज़ुक पलों के साथ यह एक ऐसी दुनिया रचता है, जो जितनी अव्यवस्थित है उतनी ही आकर्षक भी है। रोमांच, कॉमेडी और देसी अंदाज़ से भरपूर इस ट्रेलर में विद्रोह, रोमांस और प्रतिद्वंद्विता को समान रूप से दर्शाया गया है।

यह ट्रेलर दर्शकों को एक्शन और ड्रामा का एक हाई-ऑक्टेन मिक्स देगा। अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस ‘जार पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:  राजीव कुमार झा की कविता : मुहब्बत की कसम

फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। फिल्म में डेब्यू कर रहे ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नजर आएंगे। ‘निशानची’ की कहानी दो जुडवा भाइयों बबलू और डबलू की रोमांचक ज़िंदगी पर आधारित है, जो एक-दूसरे की तरह दिखते तो हैं लेकिन उनके विचार और मान्यताएँ बिल्कुल अलग है।

इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  "जब काम की बात आती है तो मुझे महसूस नहीं हो रहा कि मैं लॉकडाउन में हूं"

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश व दिल्ली टेरिटरी में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म 'पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई'
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =