भोजपुरी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का ट्रेलर और फर्स्ट लुक जारी

काली दास पाण्डेय, मुंबई । बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. और एसआरके म्यूजिक की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का ट्रेलर और फर्स्ट लुक एक साथ जारी कर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित निर्माता प्रदीप के शर्मा की इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का ट्रेलर रौशन सिंह द्वारा संचालित एस आर के म्यूजिक कंपनी ने किया है। पराग पाटिल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए बहुत जल्द ही सिने दर्शक दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और नवोदित अभिनेत्री श्रुति राव के अभिनय कौशल से रूबरू हो पाएंगे।

आमलीक से हट कर बनाई गई इस फिल्म के सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह, कथाकार राकेश त्रिपाठी, गीतकार क्रमशः प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील और विनय निर्मल, डीओपी आर आर प्रिंस, साहिल अंसारी और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के अलावा संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह,  प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव और संजीव मिश्रा की भी अहम भूमिका है।

पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘हनीमून’ का ट्रेलर जारी

काली दास पाण्डेय, मुंबई । टी-सीरीज फिल्म्स, बावेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन और हनीकॉम्ब पिक्चर्स प्रोडक्शन की नवीनतम फिल्म ‘हनीमून’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन अभिनीत यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमरप्रीत जीएस छाबड़ा द्वारा निर्देशित और नरेश कथूरिया द्वारा लिखित यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है जो एक रोलर कोस्टर राइड है जो हंसी से भरपूर है ‘हनीमून’ का निर्माण भूषण कुमार, हरमन बावेजा, कृष्ण कुमार और विक्की बाहरी ने संयुक्त रूप से किया है। इस फिल्म का संगीत बी प्राक और जानी ने तैयार किया है।IMG-20221008-WA0006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *