कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (28-04-2020)

Aries (मेष)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Taurus (वृष)
गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा होना आपके लिए शुभ है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

Gemini (मिथुन)
परिस्थितियों में बदलाव महसूस होगा। चंद्रमा आपको सुख देगा। कुछ अच्छे मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इसके लिए आप भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है। आपको माता से मदद मिल सकती है।

Cancer (कर्क)
किसी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है। अपोजिट जेंडर वाले आपके फेवर में रहेंगे। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएँगे।

Leo (सिंह)
व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएँ। कामकाज में विलंब होगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।

Virgo (कन्या)
जो काम कर रहे हैं, उसमें मेहनत के हिसाब से नतीजे भी मिल सकते हैं। आप में ऊर्जा ज्यादा रहेगी। आप बहुत कुछ कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे। खरीददारी करने का मन बना सकते हैं किन्तु सफल नहीं होंगे।

Libra (तुला)
अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन का इशारा भी मिल सकता है। किसी निवेश से भी फायदा हो जाएगा। नए ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी लत से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफल हो सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। व्यवहार और अपनी उदारता से आप कुछ लोगों का दिल जीत लेंगे।

Scorpio (वृश्चिक)
गोचर कुंडली के पांचवे भाव में चंद्रमा होना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे बदलाव भी हो सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पत्र, सूचना मिलेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।

Sagittarius (धनु)
जो भी खरीददारी करनी है, आप कर सकते हैं। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

Capricorn (मकर)
आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेगा। आप व्यस्त रहेंगे। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा। धन कमाने के कुछ अच्छे मौके आपको जल्दी ही मिल सकते हैं। उनके लिए आपको चौकन्ना रहना होगा। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम आज समय से पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त की मदद से कठिन स्थिति से बाहर निकल सकते हैं।

Aquarius (कुंभ)
काम का बोझ पहले से कुछ कम हो सकता है। आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे। आपको धन लाभ भी हो सकता है। चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। हर हालत में अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। आज की मेहनत आने वाले दिनों में बहुत काम आएगी। दोस्तों से सहयोग भी मिलेगा। आपको कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। सामाजिक मुलाकातों में आप सफल हो सकते हैं।

Pisces (मीन)
पैसों के लिहाज से दिन बेहतर है। शांत रहें। अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। परिवार की समस्याएँ हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *