राशिफल horoscope

कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (27-04-2020)

Aries (मेष राशि)
आने वाले समय में आपको अपनी इच्छाएं पूरी करने का मौका मिल सकता है। दोस्त आपके मन में चलते तनाव को कम करने में मददगार हो सकते हैं। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। मौज-मस्ती करने या थोड़ा जोखिम लेने का भी मूड रहेगा। मकान, जमीन और जायदाद के जरूरी मामले सामने आ सकते हैं। निवेश के बारे में कोई संकेत भी आपको मिल सकता है।

Taurus (वृष)
परिवार के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। पहले काम के बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें, फिर ही कोई काम हाथ में लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम करने के तरीके मे आपको सुधार करना चाहिए।

Gemini (मिथुन)
आज आपका ध्यान दूसरों पर और उनकी हरकतों पर ज्यादा रहेगा। समझदारी और सावधानी से काम लेंगे, तो कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में भी बिताएं और अपने लक्ष्यों पर विचार करें। हो सकता है, आपको कोई राज की बात पता चल जाए।

Cancer (कर्क)
पैसों की समस्या का समाधान मिल सकता है। नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं। मनोरंजन के मौके आज आपको मिल सकते हैं। प्रेमी के साथ गहराई बढ़ेगी। अटके हुए पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए समय सही है। संतान से सुख मिलेगा।

Leo (सिंह)
नौकरीपेशा या बिजनेस करने वालों को कोई पुराना व्यक्ति फायदा करवा सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी बात को मन ही मन दबा सकते हैं। लगातार फोन पर व्यस्त भी रहेंगे। परेशानियों से निपटने के लिए सच का सहारा लेना आपके लिए ठीक है। पैसों के मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जहां तक हो सके, पैसों से संबंधित सारे मामलों को निपटा लें।

यह भी पढ़ें:  15 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

Virgo (कन्या)
अचानक फायदा होने के योग हैं। कुछ दोस्तों से आपकी सीधी बात होगी। समझदार लोगों की तरह किसी भी बड़ी बात का फैसला करना होगा। पैसों के मामलों पर आपको खास ध्यान देना होगा। कुछ नए अवसर आपके सामने रहेंगे। आमदनी का भी कोई नया सोर्स आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

Libra (तुला)
दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। दोस्तों और चाहने वाले लोगों से लंबी बातचीत हो सकती है। बात-बात में ही आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जिसका संबंध आपके किसी नजदीकी व्यक्ति से होगा। परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम होगा।

Scorpio (वृश्चिक)
अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दायरा बढ़ने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, नई चीज सीखने और समझने के मौके मिलेंगे। नया अनुभव भी हो सकता है। ये सारी गतिविधियां आपके लिए सकारात्मक हो सकती हैं। आने वाले समय में आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मन में पैसों के सवाल रहेंगे। उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। चौकन्ने रहें।

Sagittarius (धनु)
पार्टनर से प्रेम और शारीरिक सुख की अपेक्षा रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी पुराने मामले पर बातचीत हो सकती है। किसी एक दोस्त से रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे। कुछ बहुत रोचक लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे।

यह भी पढ़ें:  11 मई 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

Capricon (मकर राशि)
पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आपके पॉजिटिव बिहेव के कारण लोग आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे। आज आप जरूरी काम निपटाना चाहेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी, लेकिन काम कर के निश्चिंत हो जाएं किस्मत का फल आपकी ही झोली में जाएगा।

Aquarius (कुंभ)
आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। आपके सामने अपने नियमित कामों के अलावा कई तरह के काम भी रहेंगे। इनमें से कुछ घर-परिवार से संबंधित होंगे और कुछ घर से बाहर रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। किसी करीबी इंसान के बारे में आप काफी देर तक और गहराई से विचार करते रहेंगे।

Pisces (मीन)
आप ज्यादा ही उत्सुक हो सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें। कोशिश करने पर पैसों से जुड़े कुछ मामले सुलझ सकते हैं। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह मिल सकती है। भरोसेमंद लोगों के साथ आप अपने मन के संदेह पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। किसी भी काम में संयम और शांति रखें। काम पर ध्यान दें। करियर में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  24 जनवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *