Horoscpoe

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, देखें यहां

मेष: आज सुबह से मन में उलझन बनी रहेगी। किसी काम को बीच में छोड़ सकते हैं। घरेलू विवाद से मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में कुछ ठीक कर सकते हैं, आज यात्रा ना करें, यात्रा निष्फल हो जाएगी। कार्य-पद्धति में संशोधन के लिए कोशिश करे। आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में होगा। खर्चा अधिक है, खर्च के नये-नये बहाने तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए किसी नई योजना पर काम करेंगे। घर-परिवार के मामले में कड़वाहट रहेगी अत: वाणी पर संयम रखना ही उचित रहेगा। भागीदारी में शांत रहना ही ठीक है।

वृषभ: आज कार्यस्थल पर प्रशंसा के योग हैं। कार्य-कुशलता से काम में तेजी आएगी। दोपहर के बाद लाभ की मात्रा बढ़ेगी। जितना सोच रहे हैं, अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। लिखने-पढऩे या कानूनी आवश्यकताओं की पूर्ति में दिन व्यतीत होगा। व्यक्तिगत रिश्तों में कोई अच्छी बात सामने आएगी, नजदीकी बढ़ेगी। दैनिक लाभ बढ़ेगा परंतु बाधा सी रहेगी। कोई ऐसा खर्चा होगा जिसे आप नहीं करना चाहते। घर-परिवार के सदस्यों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। आप उनको एक तरफा सहयोग करेंगे। व्यवसाय के मामले में ज्यादा सफलता मिलेगी, नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

मिथुुन: आज शुभ दिन है। नौकरी या व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। अन्य दिन की अपेक्षा अधिक कार्य होगा और आय भी अधिक होगी। किसी गलत कार्य में धन खर्च होने की आंशका है। संतान के लिए कष्टकारी समय है। उन्हें किसी निर्णय को बदलने की जरूरत पड़ेगी। यात्रा मजबूरी में ही करें, यात्रा शुभ नहीं रहेगी। पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करे। किसी विवाद के निर्णय में बहुत जोर आएगा, यद्यपि आप शत्रु को परास्त करने की स्थिति में हंै। भूमि-भवन संबंधी मामले में विवाद से दूर रहें। पूजा-पाठ में आज खूब मन लगेगा। पर-प्रपंच से दूर रहें।

कर्क: आज बाहर की यात्रा को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। खर्चा ज्यादा होगा, लाभ कुछ नहीं होगा, अच्छा होगा यात्रा त्याग दें। यदि नौकरी करते हैं तो समय ठीक है, पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ का सही मार्ग चुनने में दिक्कत आएगी। कार्यक्षेत्र में संशोधन का समय है परंतु आप इस समय किसी की भी राय नहीं मानेंगे। कुटुंब परिवार में शांति का माहौल नहीं रहेगा। प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा सा मतिभ्रम रहेगा, आपको चाहिए कि संबंधों का सम्मान करें। शत्रु आपके विरुद्व सफल नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में आपका पलड़ा भारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  18 फरवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

सिंह: गृहस्थ जीवन में सावधानी के साथ चलें, अकारण कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। घर से बाहर यात्रा करने के लिए उचित समय नहीं आया है। स्थानीय भाग-दौड़ में थकान होगी, जिसका स्वास्थ्य पर विपरीत असर होगा। व्यावसायिक मामले में कार्य का विभाजन करना होगा, इससे आपसी विवाद में कमी आएगी। प्रात: से मन में उत्साह बना रहेगा, पर निराशा करने वाली कोई बात सामने आएगी। किसी अज्ञात मार्ग से आमदनी हो सकती है। भागीदारी के मामले में आपसी मतभेद रहेंगे अत: सावधानी बरतनी होगी।

कन्या: समय तेज गति से निकल रहा है। घटनाक्रम काबू में नही आ रहा है। आपको अधिक सहयोग की जरूरत है। परिचित व रिश्तेदारों से मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में कई बातों को लेकर सहमति नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी निभेगी, वे आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्रेम संबंध और सुधरेंगे। यात्रा का दबाव बना रहेगा। पूर्व दिशा में बिल्कुल यात्रा नहीं करें। वाहन सुविधा बढ़ेगी, घर-परिवार में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। भागीदारी के मामले सफल रहेंगे, दैनिक आय बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे, विरोधियों की बिल्कुल भी चिंता नहीं करेंगे।

तुला: आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ अनुपात से ज्यादा होगा। आस-पास का घटनाक्रम आपको उत्तेजित करेगा। क्रोध में परेशान रहेंगे। अगर हो सकता है तो किसी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल लें। चंद्रमा ज्यादा अनुकूल नहीं है, स्थानीय यात्रा ही करें। घर-परिवार के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। लोग अवज्ञा करेंगे और आपका सम्मान जाएगा। ऋण के लेन-देन की प्रक्रिया में कुछ लोगों से वार्ता होगी। आज नौकरी में नीचा देखना पड़ सकता है। पद-संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा, लाभ भी बढ़ेगा। काम-काज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नए लोग मिलेंगे। असहमति के बाद भी कुछ लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। संतान के लिए दिन श्रेष्ठ है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। पद संबंधी लाभ होगा, सम्मान बढ़ेगा परंतु घरेलू कलह परेशान करेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, कोई असुविधा हो सकती है। यदि नौकरी में हैं तो पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें:  11 जून 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

धनु: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे परंतु आज कोई अचानक ऐसा खर्चा आ सकता है जो आपके नियंत्रण से बाहर है। किसी गैरकानूनी काम पर खर्चा नहीं करें, सुख-सुविधा बढ़ेगी, घर में साधन बढ़ेंगे और आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी, दवाइयों पर खर्चा बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में ज्यादा खर्चा होगा। भाई-बहिनों से मतभेद हो सकते हैं। भाग्य साथ देगा इसलिए किसी भागीदारी के मामले में आपको अच्छा लाभ होगा। यात्रा सोच-समझकर करें।

मकर: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। कोई पुराना मामला हल होगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी परंतु किसी व्यक्ति से आपकी नाराजगी छिप नहीं सकेगी। भाई-बहिन या अधीनस्थ लोग आपकी मदद करेंगे। पे्रम संबंधों में थोड़ी सी खटास रह सकती है। आर्थिक कारणों से तनाव रहेगा और बहुत कोशिश करने के बाद भी आपको राहत नहीं मिलेगी। रक्त-चाप होगा या निराशा की भावना बनी रहेगी। किसी प्रमुख व्यापारिक निर्णय को आगे के लिए टाल दें, आज का निर्णय शुभ नहीं रहेगा। यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ: आज मन में बहुत चिंता रहेगी। किसी का समर्थन पाना चाहते हैं तो उसके लिए कोशिश करनी होगी। प्रेम संबंध को लेकर मन में निराशा रहेगी पर भाग्य आपके साथ है। व्यावसायिक संधियों मेें सफलता मिलेगी, आय बढ़ेगी, कोई नया काम मिलने की संभावना बन जाएगी।  स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। एसिडिटी की समस्या बनी रहेगी। भाई-बहिनों की ओर से चिंता बनी रहेगी, आवश्यकता पड़ी तो शत्रु पर प्रहार करेंगे। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा में कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी से सौहाद्र्र बढ़ेगा।

मीन: कार्य में विभिन्न बाधाएं बनी रहेंगी। आप जिस ढंग से चाहते हैं, उस ढंग से कार्य नहीं बनेगा। अपनी कार्य-प्रणाली से लोगों में विश्वास नहीं जमा पाएंगे। भाग्य साथ दे रहा है, गलतियों के बाद भी काम रूकेंगे नहीं और आपकी रक्षा होगी। चंद्रमा आज प्रतिकूल है अत: यात्रा को त्याग दें। कोई नया काम शुरु नहीं करें। शत्रुओं से सावधान रहें, आपके विरुद्व कोई ना कोई बात चलती रहेगी।  आज हाथ में आया लाभ अचानक हाथ से निकल जाएगा। खर्चा बढ़ रहा है और आपको इधर-उधर से प्रबंध करना पड़ेगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  7 june, सोमवार : इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, इन्हें होगी दिक्कत, देखें यहां

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *