Horoscope

इन राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन, देखें यहां

मेष: आज कठिन समय में कोई रास्ता निकल आएगा फिर भी किसी महत्वूपर्ण काम को अभी शुरु नहीं करें। यात्रा बिल्कुल नहीं करें, कष्टदायक रहेगी। संतान को लेकर विशेष चिंता रहेगी। किसी काम के समय पर न हो पाने का मलाल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय ठीकहै परंतु कुछ उलझनें बनी रहेंगी। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं, यदि आप अन्य लोगों की मदद भी लें। घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। क्रोध पर काबू पाना होगा। यदि नौकरी करते हैं तो किसी काम को पूरा करने में बहुत अड़चनें आएंगी। आपकी जवाबदेही रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो कर्मचारियों से कुछ समस्याएं रहेंगी। मानसिक तनाव शाम तक बना रहेगा।

वृष: आज भाग-दौड़ काफी रहेगी। महत्व का दिन है, किसी बकाया काम को पूरा करने के लिए आप बहुत कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। आर्थिक लाभ अनुपात से अधिक हो सकता है, दैनिक आय बढ़ेगी, दैनिक खर्चा भी बढ़ेगा। मित्रों से मिलना होगा। उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंध में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सलाह को सम्मान दिया जाएगा। दोपहर बाद अचानक एक काम छोडक़र दूसरे में लग सकते हैं। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा, उसका लाभ मिल सकता है परंतु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। दाम्पत्य जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। काम अधिक होने के कारण व्यक्तिगत रिश्तों के लिए मुश्किल से समय निकाल पाएंगे।

मिथुुन: समय लाभ का बना हुआ है। शुभ घटनाएं अधिक रहेंगी अत: अपने हर कदम सोच-समझ कर उठाएं। राज्य पक्ष से लाभ होगा। जहां काम करते हैं, वहां अनुकूल स्थिति बनेंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए जो उपाय करेंगे, वो सफल हो जाएंगे। आज सार्वजनिक दृष्टि से सम्मान हो सकता है, आपकी प्रशंसा की जाएगी। संतान की तरफ से कुछ पीड़ा रहेगी और आप उनका समाधान नहीं कर पाएंगे। किसी गलती से लेन-देन के मामले में नीचा देखना पड़ सकता है। विरोधियों को कुछ कहने का मौका मिलेगा। कानूनी विवाद में सावधानी से काम लें और कोई लापरवाही नहीं करें। निजी रिश्ते प्रगाढ़ होंगे, एक-दूसरे का मान करेंगे।

कर्क: यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा, परन्तु यात्रा का त्याग करना ही उचित रहेगा। आज टिक कर काम करने में भी दिक्कत रहेगी। बार-बार व्यवधान आएंगे। संतान की समस्याओं में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। दैनिक कामकाज में सुधार की परिस्थितियां बनी हैं परन्तु आप उनका लाभ नहीं उठा पाएंगे। भाग्य साथ दे रहा है, आय के स्रोत के लिए कोशिश करेंगे। घर-परिवार में साधारण से विवाद को शांत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, आंशिक सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल है, थोड़ी मनुहार की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  21 नवम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

सिंह: समय बलवान है। काम आपके सोचे हुए ढंग से हो सकते हैं। बाधाएं बहुत रहेंगी। अपनी कार्य पद्धति में थोड़ा सा परितर्वन ले आएंगे तो लाभ में रहेंगे। कोई काम बनने की सम्भावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आक्षेप कम लगें, ऐसी कोशिश कीजिए। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। आजीविका के क्षेत्रों में दिन ठीक है, दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। थोड़ा सा तिकड़म का प्रयोग करना पड़ेगा। यात्रा योग बन रहे हैं परंतु सीमित लाभ होगा। गुप्त यात्रा कर सकते हैं। किसी खास काम में सफलता मिलने से ईश्वर को धन्यवाद देने की इच्छा रहेगी।

कन्या: समय भाग्यशाली है परंतु किसी काम में अड़चन बनी रहेगी। प्रसन्नता के समाचार के बीच में कठिनाई होगी। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा पर कोई एक समस्या बनी रहेगी। किसी विवाद में सावधानी बरतने की जरूरत है, आपका पलड़ा भारी रहेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो प्रगाढ़ होंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, साथ काम करने के लिए कोई और भी सहमत हो जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी हो सकती है या बाहर के शहर से आय होगी। कुटुंब के मामलों में विवाद का समाधान अभी नहीं आएगा। यात्रा कर सकते हैं परंतु उत्तर दिशा की यात्रा शुभ नहीं रहेगी।

तुला: समय लाभ का बना है। अनुमान से अधिक लाभ हो सकता है, दैनिक आय बढ़ेगी। सहयोगियों से काम लेने में दिक्कत आएगी। लेन-देन के मामलों में सुविधा रहेगी, कोई नया व्यक्ति मदद करेगा। आज पारिवारिक मित्रों से मिलना हो सकता है। संतान को लेकर समस्याएं यथावत रहेंगी। उनके स्वभाव में परिवर्तन के लिए आपको और अधिक कोशिश करनी होगी। सरकारी विभागों से काम कराने में थोड़ी बहुत परेशानी रहेगी। समय आगे के लिए भी टल सकता है। यात्रा लाभकारी होगी, यदि उसे व्यावसायिक यात्रा बना दें, उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। भाई-बहिन के साथ संबंध सामान्य बने रहेेंगे, दावत के बीच कोई बात हो सकती है।

वृश्चिक: समय सुधार पर है। कोई विशेष उपलब्धि हो सकती है परंतु खास महत्व के काम को अभी नहीं करें, उसे टालना होगा। व्यवसाय में अच्छी स्थितियां आएंगी परंतु आपको सावधानी से वार्ता करनी होगी। यदि नौकरी करते हैं तो काम को आगे ले जाने के लिए नए प्रस्ताव रखेंगे। आपकी सलाह मानी जाएगी। व्यवसाय करते हैं तो विस्तार मांग रहा है। दिनभर योजनाओं को बनाने में व्यतीत होगा। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक है, लेन-देन की स्थितियां बनी रहेंगी। कोई नया काम मिल सकता है। प्रेम संबंध में गति आएगी। मन के अनुकूल कार्य होंगे। यात्रा बिल्कुल त्याग दे, यात्रा कष्टकारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर!

धनु: समय शानदार है, लाभ कराने वाला है परंतु लाभ सीमित हो सकता है। आज कोई गलत निर्णय नहीं लें, वरना लाभ सीमित हो जाएगा। व्यवसाय या नौकरी में कोई नया निर्णय लेना हो तो ले सकते हैं, सहयोगियों को साथ लेकर चलने में ही फायदा है। भूमि-भवन या वाहन से संबंधित चर्चा करेंगे तो आज सही दिन है, कोई साहस भरा फैसला ले सकते हैं। शत्रु समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, कोई कानूनी विवाद हो सकता है परंतु आपको नुकसान नहीं होगा। प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल रहेगा, निकटता बढ़ेगी। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी कारण से ईश्वर के प्रति आस्था और बढ़ेगी। शाम से पहले पहले यात्रा कर सकते हैं परंतु उत्तर दिशा में ना करें।

मकर: समय महत्व का बना है परंतु बिना विचार-विमर्श किए कोई गलत निर्णय ना लें, निर्णय में गलती हो सकती है। संतान से बनने वाले काम थोड़ी सी अड़चन आएगी और किसी व्यक्ति की नाराजगी के कारण बात रुक जाएगी। भाई-बहिन के संबंधों में थोड़ी सी दिक्कत रहेगी। संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आपको कुछ काम करना होगा। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा संबंधी कोई समस्या उभर कर आएगी, उसका जल्दी से समाधान नहीं निकलेगा। किसी गलत मार्ग से लाभ अर्जित नहीं करें। प्रेम संबंधों में थोड़ी समस्या रह सकती है, आपको बहुत विनम्रता से काम लेना चाहिए। उपहार देना लाभदायक हो सकता है।

कुंभ: काम-काज में बाधाएं बनी रहेंगी। अड़चनों के बाद भी किसी विशेष कार्य को करने में सफल हो जाएंगे। काम-काज में नई दक्षता का परिचय देना होगा। लोगों का सीमित सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक उपलब्धियों को लेकर चिंतित रहेंगे, दैनिक आय बढ़ेगी, भागीदारी में सफलता मिलेगी। किसी नई उपलब्धि के संकेत हैं, लोगों को साथ लेकर चलने में ही भलाई है। काम-काज की स्थितियां यद्यपि अनुकूल रहेंगी परंतु काम बहुत ज्यादा रहेगा। प्रेम संबंधों में नवीनता आएगी। आप जिस ढंग से चाहते हैं, उसी ढंग से बात आगे बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक होगी, परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें, स्थानीय भाग-दौड़ बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  01 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मीन: समय सुधार पर है परंतु मन ही मन कुछ समस्याएं चलती रहेगी। एक समस्या का निवारण होगा तो दूसरी उत्पन्न हो जाएगी। कानूनी विवाद से भी डरंे। आजीविका स्थल पर सुविधा बढ़ेगी, काम-काज में गति आ जाएगी। किसी का विरोध मन ही मन परेशान करेगा। भागीदारी के मामलों में दिन अच्छा जाएगा, लाभ बढऩे के संकेत हैं। यात्रा कष्टकारी हो सकती है, बाहर की यात्रा नहीं करें। काम-काज की शैली में आवश्यक परिवर्तन लाने की कोशिश करें तो निश्चित लाभ होगा। निजी रिश्तों में सुधार आएगा, कोई नयापन आ सकता है। किसी का खास संदेश आपके अंदर उत्साह भर देगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nine =