IMG 20260223 WA0007

कुंडली में सूर्य मजबूत करने के लिए रविवार को करें ये आसान उपाय!

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, सरकारी काम, पिता और नेतृत्व क्षमता का कारक होता है। अगर कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी, बार-बार असफलता, सरकारी कार्यों में रुकावट या पिता से मतभेद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रविवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से सूर्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

📍सुबह जल्दी उठें और सूर्य को जल चढ़ाएं :
📌 रविवार को सूर्योदय से पहले उठें। तांबे के लोटे में साफ पानी लें, उसमें थोड़ा सा लाल फूल या रोली डालें और उगते सूर्य को जल अर्पित करें। जल चढ़ाते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

📍आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का पाठ करें :
📌 रविवार के दिन सूर्य से जुड़े मंत्रों का जाप बहुत लाभ देता है. कम से कम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें या आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

यह भी पढ़ें:  अमावस्या तिथि का श्राद्ध, सर्वपितृ श्राद्ध एवं श्राद्ध पक्ष समाप्त - 21 सितम्बर रविवार को

📍लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें :
📌 सूर्य का संबंध लाल और नारंगी रंग से होता है। रविवार को इन रंगों के वस्त्र पहनने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

📍गेहूं और गुड़ का दान करें :
📌 जरूरतमंद लोगों को गेहूं, गुड़ या तांबे का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सूर्य दोष कम होता है।

📍पिता और बड़ों का सम्मान करें :
📌 सूर्य पिता का कारक ग्रह है। इसलिए पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का आदर करें और उनका आशीर्वाद लें। इन आसान उपायों को सच्चे मन से करने पर सूर्य मजबूत होता है और आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा व सफलता में वृद्धि होती है।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *