फोटो, साभार : गूगल

कोलकाता : राज्य में बढ़ते करोना वायरस के प्रकोप के बीच जानलेवा वायरस की चपेट में आए तृणमूल कांग्रेस विधायक तमोनश घोष की मौत हो गई। बुधवार सुबह महानगर के ईएम बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार गत 22 मई को वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

उस समय से ही उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। पिछले एक महीने से अधिक समय से उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह उन्हें कार्डियक अटैक हुआ। जिसके बाद मल्टी ऑर्गन फेलियर होने से उनकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से वह गंभीर हालत में थे।

विधायक की मौत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बहुत-बहुत दुखद। फलता से तीन बार विधायक और 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष तमानेश घोष का आज निधन हो गया है। 35 से अधिक वर्षों के लिए वह लोगों और हमारी पार्टी के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से बहुत योगदान दिया है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × two =