Images 2021 03 04T095208.847

कूचबिहार में TMC विधायक पर हमला, कार में तोड़फोड़, BJP पर लगा आरोप

कोलकाता :  बंगाल विधानसभा चुनावों के बीच राज्‍य में जारी राजनीतिक हिंसा (Political Violence In West Bengal) में तेजी आ गई है। मुर्शिदाबाद के बाद अब कूचबिहार में भी तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक पर हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को विधायक हितेन बर्मन की कार में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि कार पर बम भी फेंके गए। टीएमसी ने इस हमले के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है।

बताया जा रहा है कि कूचबिहार में टीएमसी विधायक हितेन बर्मन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया और उनकी कार तोड़ डाली गई। टीएमसी नेताओं ने कहा है कि बीजेपी की तरफ से यह हमला करवाया गया है। गौरतलब है कि बंगाल में बहुत लंबे समय से राजनेताओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। हिंसा में अब तक दर्जनों बीजेपी और टीएमसी के नेता अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री लॉकेट ने वाई श्रेणी सुरक्षा किया वापस,  कहा- अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हूं

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुर्शिदाबाद के नीमताता रेलवे स्‍टेशन परिसर में ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। हमले में उन्‍हें काफी चोटें आई थीं। अभी कोलकाता में उनका इलाज चल रहा है। इस हमले में मंत्री के अलावा 22 अन्‍य लोग भी घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हमले की जांच एनआईए को सौंप दी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जंगल महल का चुनाव परिणाम : क्रिकेट की तरह रोमांचक हुआ रुझान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − seven =