Mamata Banerjee

टीएमसी मंत्री का आरोप, चुनाव नहीं जीती तो ममता की हत्या करवा सकती है भाजपा

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के साथ ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। इसके साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में तृणमूल के वरिष्ठ नेता व राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से नहीं जीतने पर ममता बनर्जी की हत्या भी करवा सकती है। पंचायत मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्यता की प्रतिमूर्ति हैं। वह अगर अमेरिका भी जाती हैं तो हवाई चप्पल और सफेद साड़ी पहनती हैं। लोगों की सेवा के लिए उन्होंने शादी नहीं की, संसार नहीं बसाया। अपना पूरा जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। बावजूद इसके उन्हें विभिन्न तरीके से परेशान किया जा रहा है। इसमें पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

मुझे आश्चर्य नहीं होगा, अगर भाजपा किसी दिन ममता की हत्या करवा दे। हालांकि प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हत्या और हिंसा की राजनीति तृणमूल ही करती है। राज्यभर में भाजपा के डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले अगर इस तरह की बात करें तो आश्चर्य होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि गत दिनों सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ता की मौत प र कहा था कि रैली स्थल से पुलिस काफी दूर थी, जबकि भाजपा कार्यकर्ता के शरीर पर जो घाव हैं वह नजदीक से गोली लगने के हैं। अपनी बात के समर्थन में मुखर्जी ने भाजपा के कार्यकर्ता उलेन रॉय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  किसानों को बधाई, वे भाजपा की क्रूरता से विचलित नहीं हुए : ममता

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  अरूप विश्वास के भाई के घर इनकम टैक्स ने मारा छापा
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *