Mamata abhishek

2026 बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सांगठनिक ताकत बढ़ाने में जुटी TMC

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस यहां अपनी सांगठनिक ताकत और बढ़ाने की कोशिश में जुट गई है। सूत्रों की माने तो सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में अगले वर्ष फरवरी में फिर ‘नबो जोआर’ अभियान शुरू किया जा सकता है।

नबो जोआर के दूसरे चरण के तहत अभिषेक बनर्जी फिर राज्य के अलग-अलग जिलों का सफर शुरू करेंगे और वहां लोगों की समस्याओं को जानने के साथ ही सांगठनिक विस्तार के कार्य पर जोर देंगे।

पिछले साल 25 अप्रैल से 16 जून तक चले नबो जोआर के पहले चरण में तृणमूल नेता बनर्जी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

उस अभियान में पार्टी के कई जिलों में संगठनात्मक डैमेज कंट्रोल किया गया, जिसका अगले चुनाव (लोकसभा चुनाव) में राज्य में पार्टी को सकारात्मक असर भी मिला।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल सरकार के विकास कार्यों का प्रचार व कुछ केंद्रीय योजनाओं में राज्य को फंड भुगतान की मांग पर अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में अगला अभियान चलाये जाने की बात है।

यह भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वेबीनार का आयोजन

सूत्रों के अनुसार, नवंबर से जनवरी यानी तीन महीनों के अंतराल में बनर्जी संगठन के विभिन्न स्तरों पर बदलाव कर सकते हैं। उक्त विषय को लेकर वह संबंधित जिले के नेताओं की राय भी लेंगे। जमीनी स्तर पर सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं को पद से हटाया भी जा सकता है।

ऐसा संकेत तृणमूल सांसद ने 21 जुलाई को महानगर में पार्टी की शहीद दिवस की रैली में ही दे दिया था। छात्र, युवा संगठनों सहित कुछ शाखा संगठनों के कार्यों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईएम काशीपुर द्वारा उत्तिष्ठ 2023‘ का आयोजन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कराटे सिर्फ खेल नहीं जीवन में अनुशासन भी सिखाता है : आनंद
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *