Tina datta bigg 1200x900

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, ‘ब्रूनो’ के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई | 16 जून 2026: टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री टीना दत्ता इन दिनों गहरे सदमे में हैं। उन्होंने अपने प्यारे पालतू कुत्ते ब्रूनो की मौत पर सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया है।

ब्रूनो की मौत 10 जून को हुई थी और टीना अब भी इस खालीपन को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।

टीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“मेरे प्यारे ब्रूनो को गए हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन मुझे अब भी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ एक बुरा सपना हो। 10 जून को न सिर्फ ब्रूनो ने आखिरी सांस ली, बल्कि उस दिन मेरे अंदर का एक हिस्सा भी उसी दिन टूट गया। यह खालीपन अब बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है।”

  • टीना का भावुक बयान

टीना ने आगे लिखा:

“घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां हर समय ब्रूनो की मौजूदगी महसूस होती थी, अब वहां सिर्फ सन्नाटा है। अब न उसकी भौंकने की आवाज सुनाई देती है, न उसका बार-बार ध्यान खींचने वाली डिमांड। कभी-कभी उसकी शरारतें मुझे थका देती थीं, लेकिन आज वही बातें मुझे सबसे ज्यादा याद आ रही हैं। अब घर पहले जैसा घर नहीं लगता।”

अभिनेत्री ने बताया कि 9 जून की दोपहर, यानी ब्रूनो की मौत से सिर्फ एक दिन पहले, उन्होंने साथ में कई तस्वीरें ली थीं। टीना ने कहा:

Tina Dutta

“अगर मुझे पता होता कि यह आखिरी दिन है, तो मैं उसे और ज्यादा देर तक अपने पास रखती, उसे और ज्यादा प्यार करती और कभी उसे खुद से दूर नहीं होने देती।”

टीना ने ब्रूनो के आखिरी दिनों की तकलीफ का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा:

“अपने आखिरी दिनों में ब्रूनो काफी तकलीफ में था, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे की मुस्कान कभी नहीं गई। जब भी मैं उसे गले लगाती थीं, तो वह अपना सारा दर्द भूल जाता था। वह मेरी गोद में आते ही चैन की नींद सो जाता था। शायद उसे लगता था कि दुनिया में सबसे सुरक्षित जगह यही है।”

  • साढ़े 12 साल का साथ

टीना ने ब्रूनो को परिवार का सबसे खास सदस्य बताया। उन्होंने कहा:

“मैं एक बार फिर ब्रूनो को गले लगाना, उसकी गर्माहट महसूस करना और उसकी आवाज सुनने के लिए कुछ भी कर सकती हूं। ब्रूनो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा और उसकी यादें कभी खत्म नहीं होंगी। पिछले साढ़े 12 वर्षों में ब्रूनो परिवार का सबसे खास सदस्य बन गया था।”

टीना दत्ता के इस भावुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं। फैंस और सहकलाकार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  जियो सिनेमा पर होगा राधिका मदान की फिल्म कच्चे लिंबू का प्रीमियर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Anil Bedag Avatar

Anil Bedag

Bollywood Reporter

“अनिल बेदाग मुंबई से बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें कवर करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की गहराई, सेलिब्रिटी अपडेट्स, रिलीज और बैकस्टेज की जानकारी देने में वे माहिर हैं। मुंबई की मनोरंजन दुनिया की हर हलचल को सटीक और रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाते हैं।”

Areas of Expertise: Bollywood, Entertainment & Health
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर :'रुपंग देही' कार्यक्रम में मेदिनीपुर की दो बहनों ने बांधा समा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *