Ccc 58cad39eadf5d

सरिता अंजनी सरस की कविता पेंडुलम के कंधे पर बैठा समय

पेंडुलम के कंधे पर बैठा समय

पेंडुलम के कंधे पर इत्मीनान से बैठा वक्त
झूलता रहता है अपनी ही धुरी पर
सुबह-दोपहर-शाम-रात
स्थिर-अस्थिर के गणित को धत्ता बताते हुए

कैसा परिदृष्य उभरता होगा उस वक्त
जब सनातन चुप्पियों के बीच
आ बैठती होगी मौत वक्त के सिरहाने
क्या तब यह बलवान समय भी चीखता होगा
मौत के भय से ठीक हमारी ही तरह
और कर्ण के प्रश्नों से काँपती इस पृथ्वी की भाँति
यह भी धुँधला जाता होगा
और तब यह भी हो जाता होगा असमर्थ
अपने ही वजूद के बचाव में

कैसा महसूस करता होगा यह तब
कालिख से घिरी आँधियों के बीच…!
थर्राता हुआ-सा या किसी पहाड़-सा अचल
या फिर गिर जाता होगा कई कई बार
कहीं घुप्प अंधरे में पड़ी बिम्बों की किसी थाली में

तो क्या
समय के माथे पर झूलता यह बेबस पेंडुलम भी
हो जाता होगा बिलकुल असहाय
इस वक्त के हाथों …!

उधर उजाले की पीठ भी तो
अँधेरे की नोक से छलनी होती रही ही होगी
तभी तो अँधेरे के काले हस्ताक्षर
रह जाते हैं उजाले के वजूद पर
कई सदियों का कलंक लिए
किसी शिलालेख की तरह- अमिट

यह भी पढ़ें:  LIC को बेचने की योजना रद्द कीजिए, अमित मित्रा का निर्मला सीतारमण को पत्र

खैर…
बावजूद इन सबके
पेंडुलम के कंधे पर बैठा वक्त
झूल रहा है अपनी परिधि और केंद्र के बीच
अपनी ही धुन में दुनिया से बेखबर
और यह ब्रह्मांड देख रहा है यह सब- अपलक

सरिता अंजनी सरस

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  गंगा दशहरा और पितृ दिवस पर राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी सम्पन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *