Aamir Khan’s Praise Leaves Tiger Shroff Humbled “Motivates Me to Keep Pushing My Limits”

आमिर खान की तारीफ़ सुनकर भावनाओं में बह गए टाइगर श्रॉफ

मुंबई (अनिल बेदाग): यह आपसी प्रशंसा का एक पल था जब अपनी विनम्रता और हाज़िरजवाबी के लिए मशहूर आमिर खान ने हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया जो टाइगर श्रॉफ के आज की युवा पीढ़ी में गहरे प्रभाव को बखूबी दर्शाता है। आमिर की खास हास्य शैली में सुनाया गया यह किस्सा तभी और भी खास बन गया, जब एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

एक बातचीत के दौरान, आमिर से पूछा गया, “लोग अक्सर कहते हैं कि शाहरुख़ के घर के बाहर भीड़ लगी रहती है, सलमान के घर के बाहर हमेशा भीड़ रहती है… लेकिन आमिर के घर के बाहर नहीं, ऐसा क्यों?”

इस पर आमिर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया: “कभी-कभी भीड़ होती थी। कुछ सालों तक मैं और किरण एक दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट हुए थे, जहां जैकी श्रॉफ भी रहते थे। एक दिन मैं घर लौटा और देखा कि गेट के बाहर बहुत भीड़ है।

मैंने सोचा, आखिरकार मेरे लिए भी लोग आए हैं! मैं खुशी-खुशी बाहर निकला, तस्वीरें खिंचवाने के लिए तैयार। लेकिन फिर मुझे बताया गया कि भीड़ असल में टाइगर का इंतज़ार कर रही थी!”

आमिर के ख़ास हास्य से भरपूर यह किस्सा, टाइगर श्रॉफ के अपार क्रेज़ का, खासकर युवा पीढ़ी के बीच, एक ज़बरदस्त प्रमाण था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, टाइगर श्रॉफ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा,  “आमिर सर से ऐसी सराहना मिलना जो पीढ़ियों से कलाकारों को प्रेरित करते आ रहे हैं। मेरे लिए बहुत विनम्र करने वाला अनुभव है। बहुत-बहुत धन्यवाद, सर।

यह भी पढ़ें:  अभिनेत्री नायरा एम बनर्जी ने "माँ" को प्रेरणा और शक्ति का स्रोत बताया

‘बागी 4’ की रिलीज़ नज़दीक है और फिल्म के ₹200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है, ऐसे में यह साफ है कि टाइगर श्रॉफ की लोकप्रियता अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस आंकड़ों तक सीमित नहीं रही।

आज “टाइगर इफेक्ट” सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और समर्पण के ज़रिए लोगों को प्रेरित कर रहा है।

और जैसा कि टाइगर खुद विनम्रता से स्वीकार करते हैं,  “जब आमिर ख़ान जैसे सम्मानित कलाकार से सराहना मिले, तो इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं हो सकता।” यह एक दुर्लभ क्षण है,जब एक सुपरस्टार, दूसरे को पूरे दिल से सम्मान देता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  रहस्य की परतें खोलने आ रही है ‘नवगुंजरा’

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ देख भावुक हुईं सुधा मूर्ति
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 20 =