IMG 20220905 WA0010

मिसेज इंडिया टूरिज़्म थाईलैंड में विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी टियारा

अनिल बेदाग़, मुंबई : मेमोरी मेकर्स इवेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत मुम्बई से सटे ठाणे के राम गणेश गडकरी रंगायत्न रिहर्सल हॉल में टियारा मिसेज इंडिया टूरिज़्म, मिस इंडिया पेटिट इंटरनेशनल और सुअव मिस्टर इंडिया के सिलसिले में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां ऋषिकेश मिराजकर, रेखा विजय मिराजकर, हर्षाला योगेश तंबोली, अनघा आरोलकर, डॉ. रोहित शिंदे, हिना शाह और सीईओ क्रिस्टॉफ कौटर्ट्स उपस्थित थे।

ऑर्गनाइजेशन की एमडी रेखा विजय मिराजकर ने बताया कि हमें बहुत प्यारी हर्षाला योगेश तंबोली मिली हैं। इनके पति और सास भी इनका काफी सपोर्ट कर रहे हैं। उनके बच्चों ने भी काफी प्रेरित किया है और वह बच्चों की खातिर इस इंटरनेशनल मुकाबले में जा रही हैं। मैं इनकी मां जैसी हूँ और उन्हें काफी सपोर्ट कर रही हूं। वह टियारा मिसेज इंडिया टूरिज़्म के लिए थाईलैंड जा रही हैं। उनकी ट्रेनिंग और ग्रूमिंग जारी है, हम सबको उम्मीद है कि वह जीत कर आएंगी।

हर्षाला योगेश तंबोली ने कहा कि इस दिन के लिए मैंने वर्षो इंतजार किया है। मैं काफी उत्साहित हूं। मैंने बचपन से सोचा था कि मैं मॉडलिंग करूंगी। लेकिन शिक्षा हासिल की, शादी हो गई और फिर बच्चे हो गए, बच्चों की पढ़ाई में समय निकल गया। फिर मेरे पति और बच्चों ने मुझसे कहा कि तुम अपने अधूरे सपने को पूरा करो। ऋषिकेश मिराजकर से मेरी पहचान हुई और उन्होंने मुझे इस कम्पटीशन के लिए प्रेरित किया। मैं खुद टूरिज़्म बिज़नस में हूँ और दुनिया भर का भ्रमण करने का मेरा शौक है। टूरिज़्म का क्षेत्र सेलेक्ट करने की मेरी वजह यह है कि मैं प्रयास कर रही हूँ कि आगे जाकर गरीब लोग भी देश विदेश में घूम सकें। मैं अपने पति के साथ एनजीओ भी चलाती हू। इस एनजीओ के अंतर्गत हम महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  रामायण : बैंक में नौकरी करते थे विभीषण, छुट्टी मांगकर आते थे शूटिंग पर

मेकअप आर्टिस्ट हिना शाह ने बताया कि ऋषिकेश ने मुझे इतना बढ़िया प्लेटफार्म दिया है जहां मिसेज हर्षाला योगेश तंबोली का मेकअप और हेयर संवारना है। उसकी वजह से उनमें जो आत्मविश्वास आएगा, वो इन्हें आगे लेकर जाएगा। इस अवसर पर केक काटकर मेकअप आर्टिस्ट हिना शाह का जन्मदिन भी मनाया गया। ऋषिकेश मिराजकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह साल हम सब के लिए बेहद खास है क्योंकि हमारे कंटेस्टेंट्स इंटरनेशनल मुकाबले में जा रहे हैं। अनघा और रोहित यह दोनों कंटेस्टेंट्स मेरे फैमिली मेंबर्स जैसे हैं।

इन लोगों ने काफी बुरे हालात में भी मेरा साथ दिया है जब मैं इस क्षेत्र को छोड़ने के लिए सोच रहा था तब इन दोनों ने मेरी हौसलाअफजाई की है। मिस इंडिया के लिए आम तौर पर हाइट, स्किन कलर की खास डिमांड होती है। लेकिन किस्मत ने एक मौका दिया कि छोटे कद की और सांवली लड़कियां भी मिस, मिसेज के मुकाबले में अपनी प्रतिभा के बल पर खिताब जीत सकती हैं। और इस तरह इंटरनेशनल मुकाबले के लिए अनघा और रोहित का सेलेक्शन हुआ।

अनघा ने कहा कि मैंने बहुत से ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया मगर हाइट कम होने या गोरा रंग न होने की वजह से मेरा सेलेक्शन नहीं हो पाता था। यह एक स्टीरियोटाइप बना दिया गया है कि खूबसूरती का मतलब सिर्फ गोरी त्वचा और लंबा कद होता है। मुझे बेहद खुशी है कि आज ऐसे समय मे इस धारणा को तोड़ा गया है। असली सुंदरता आपके अंदर होती है, आपकी सोच में होती है। मैं इंटरनेशनल पेजेंट में जाने के लिए हद से ज्यादा उत्साहित और खुश हूं। मैं ऑर्गनाइजर्स की दिल से शुक्रगुजार हूं। इंडिया की ओर से इंटरनेशनल पेजेंट में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें:  नीति आयोग की बैठक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया वॉकआउट

डॉ. रोहित शिंदे ने कहा कि इस बड़े मौके के लिए मैं ऋषिकेश का दिल से आभारी हूं। उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया है और मुझ में आत्मविश्वास का संचार किया है। बता दें कि यह टियारा मिसेज इंडिया टूरिज़्म 23 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर तक थाईलैंड में चलने वाला है। टियारा मिस इंडिया पेटिट इंटरनेशनल 2 से 9 अक्टूबर 2022 तक होगा और मैन आफ द ग्लोब का आयोजन मलेशिया में 6 से 11 सितंबर तक किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पेपर पल्प कला कार्यशाला का समापन, संकाय में कलाकृति हुई प्रदर्शित
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =