बॉलीवुड डेस्क, मुंबई | 30 सितम्बर 2026: टिया बाजपाई और आरियन रोमल का हॉरर म्यूजिक वीडियो ‘FANAA’ अपने डरावने कंटेंट को लेकर चर्चा में है। मेकर्स के मुताबिक, इसे भारत के पहले हॉरर म्यूजिक वीडियो के तौर पर तैयार किया गया है, जिसका मकसद दर्शकों को गाना खत्म होने के बाद भी भय और बेचैनी का एहसास कराना है।
इसी वजह से YouTube पर वीडियो को 18+ एज रिस्ट्रिक्शन का सामना करना पड़ रहा है।
इंस्टाग्राम पर जबरदस्त प्रतिक्रिया
हालांकि, Instagram पर ‘FANAA’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और पूरा वीडियो करीब 10 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। टिया एक बार फिर ‘Horror Queen’ अंदाज में नजर आ रही हैं।
वीडियो की डरावनी थीम और प्रेजेंटेशन ने दर्शकों को प्रभावित किया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जो खत्म होने के बाद भी मन में डर और उत्सुकता छोड़ जाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


