खड़गपुर। पश्चिम मिदनापुर जिला राष्ट्रीय क्रीड़ा एवं शक्ति संघ के नववर्ष उत्सव के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित शारीरिक शिक्षा शिविर का तीन दिन का समापन हो गया। अंतिम दिन 197 बच्चे अपनी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन किया।
यह शिविर 2 दिसंबर से शुरू हुआ था। इसमें राष्ट्रीय क्रीड़ा एवं शक्ति संघ के राज्य प्रशिक्षक और सेनानी शांतिमय नंदी, बुद्धदेव घोष और अंकिता प्रमाणिक ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
बच्चों ने इस तीन दिनों के दौरान परेड, समूह व्यायाम, भारतीय मार्शल आर्ट्स, ट्रैफिक ड्रिल, योगासन, नाट्य अभिनय, ब्रतचारी लोकनृत्य, टाइक्वांडो समेत कई विषय सीखे।

मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुजय हाजरा, संजीत तोरई, मिदनापुर जिला क्रीड़ा संघ के सचिव प्रशांत कुमार घोष, डॉ. सुब्रतो पान और राष्ट्रीय क्रीड़ा के कई कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख थे प्रणव चक्रवर्ती और अंजना पाल। जिला क्रीड़ा संघ के विभिन्न क्रीड़ा शिक्षक और आयोजक भी मौजूद थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



