संवाद सूत्र, कोलकाता : जैसे दुर्गा पूजा की ढाक की धुनें बंगाल के आकाश में गूंजने लगी हैं, थॉमस कुक इंडिया ने त्योहार को और भी खास बनाने के लिए बजट-फ्रेंडली अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा पैकेजों की घोषणा की है।
इस विशेष दुर्गा पूजा यात्रा ऑफर में पर्यटकों को दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिनमें — फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, स्कैंडिनेविया, पुर्तगाल, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, जापान, चीन, फिलीपींस और कंबोडिया शामिल हैं।
घरेलू और पास के देशों के लिए भी शानदार विकल्प दिए गए हैं, जैसे — केरल, अंडमान, राजस्थान, और हेलिकॉप्टर से चारधाम यात्रा। साथ ही श्रीलंका, भूटान और नेपाल की यात्राएं भी इस पैकेज में शामिल हैं। रोमांच प्रेमियों के लिए केन्या में वाइल्डलाइफ सफारी एडवेंचर का भी प्रबंध है।
त्योहार के विशेष लाभ:
- हर जोड़े के लिए ₹70,000 तक की अर्ली बर्ड छूट
- हर टूर में बंगाली स्वादिष्ट भोजन और गाला डिनर
- कोलकाता से बंगाली/हिंदी भाषी टूर मैनेजर
- हर बुकिंग पर फ्री ट्रॉली बैग
- वीजा, विदेशी मुद्रा और ट्रैवल इंश्योरेंस की पूरी सहायता
इस अवसर को चिह्नित करने के लिए कोलकाता में एक ग्रैंड हॉलीडे कार्निवल आयोजित किया गया, जहां पर्यटकों को विभिन्न टूर पैकेजों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और यात्रा के प्रति उत्साह दिखाया।
थॉमस कुक के एक प्रवक्ता ने कहा, “त्योहारों के दौरान भारतीयों में यात्रा की रुचि बहुत बढ़ जाती है। हमने उसी मांग को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा के लिए ये खास टूर पैकेज तैयार किए हैं।”
इच्छुक यात्री थॉमस कुक के चिनार पार्क, बालीगंज और सॉल्ट लेक ब्रांचों से इन विशेष पूजा ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




