These Indian players reached England, picture revealed

इंग्लैंड पहुंचे ये भारतीय प्लेयर्स, सामने आई तस्वीर

नयी दिल्ली। भारतीय सीनियर टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून को खेला जाएगा। भारतीय सीनियर टीम से पहले इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेलेगी।

जो चार-चार दिनों के होंगे। इसके बाद इंडिया-ए की टीम 13 से 16 जून तक भारत की सीनियर की टीम के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।

इंडिया-ए टीम की स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी अभिमन्यू ईश्वरन को मिली है और ऋषिकेश कानिटकर इंडिया-ए के कोच हैं।

  • तुषार देशपांडे ने शेयर की फोटो

अब इंडिया-ए के स्क्वाड के 7 प्लेयर्स इंग्लैंड पहुंच गए हैं। तुषार देशपांडे ने इंग्लैंड के कैंटरबरी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें सातों प्लेयर्स खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें आईपीएल फेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और तुषार देशपांडे शामिल हैं।

राजस्थान के आईपीएल 2025 के सभी मैच पूरे हो चुके हैं। राजस्थान के प्लेयर्स के अलावा फोटो में तनुष कोटियन, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और रुतुराज गायकवाड़ दिखाई दे रहे हैं।

  • शानदार फॉर्म में हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने के लिए जाते हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन के 14 मैचों में कुल 559 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले। वह भारतीय टीम की मेन स्क्वाड में भी शामिल हैं और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • भारत की सीनियर टीम से भी होगा मैच

इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिनों का मैच 30 मई से कैंटरबरी में खेलेगी। चार दिनों के मैच को फर्स्ट क्लास का मैच माना जाता है। इसके बाद नॉर्थम्प्टन में 6 जून से दूसरा मैच होगा। फिर इंडिया-ए की टीम भारत की सीनियर की टीम के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।

यह भी पढ़ें:  खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए : कपिल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *