Images 2021 05 07T090555.586

कभी जमीन पर नहीं आते ये पक्षी, जानिए क्यों?

आप सभी ने पक्षियों को हमेशा ही पेड़ पर बैठे या हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हरियल पक्षी की। इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है।

यह कभी जमीन पर नहीं आता। यह पक्षी हमेशा अपना घोसला बरगद और पीपल के पेड़ो पर बनाता है और यह अपना घोसला घास के तिनको और पत्तियों से बनता है। कहा जाता है यह अपना घोसला बड़े, घने ऊंचाई वाले पेड़ों पर बनाना पसंद करते है।

यह पक्षी दिखने में राख जैसे स्लेटी और हरे रंग के होते हैं, इनमे सुंदर पीले रंग की धारियां भी दिखाई देती हैं। इसी के साथ इनमें चमकीला पीलापन होता है और इनकी चोंच मोटी और मजबूत होती है। इनकी आंखें नीली होती हैं और आंखों के चारों ओर गुलाबी घेरा होता है। इनकी टांगें और पैर पीले होते हैं, पूंछ स्लेटी रंग की होती है।

यह भी पढ़ें:  अंतःकरण शुद्ध हो तभी मिलती है "दीक्षा"

वैसे इस पक्षी की एक विशेषता है जो यह है कि ये पक्षी कभी जमीन पर अपना पैर नहीं रखते हैं। जी दरअसल इसके पीछे एक कारण है। आपको बता दें कि यह पक्षी वृक्षवासी होते है और इन्हे पेड़ो पर ही रहना पसंद करते हैं।

यह पेड़ के सबसे ऊपर के भाग पर बैठते हैं और यह शाकाहारी पक्षी होते है। यह फल, पौधे के अंकुर और अनाज खाना पसंद करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि पके हुए फल हरियल पक्षी बड़े चाव से खाता है।

आपको हम यह भी बता दें कि ये पक्षी महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी है और यह पक्षी भारत के अलावा ये पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, चीन आदि देशो में भी पाए जाते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सनातन काव्य- धारा की तृतीय मासिक गोष्ठी सह सम्मान समारोह
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  न्यूटाउन में सिलिकॉन वैली को लेकर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *