relationship

पति-पत्नी के रिश्ते में शादी के 5 साल बाद आते हैं ये 6 बड़े बदलाव

कोलकाता। एक समय के बाद हर रिश्ते में कुछ बदलाव आते हैं। सभी रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते हैं। कुछ बदलाव अच्छी लगते हैं, लेकिन अमूमन बदलाव हमें समझौते की ओर ही ले जाते हैं ताकि रिश्ता टूटने ना पाए। शादी का रिश्ता भी ऐसी ही सीख देता है। नई-नई शादी में पति-पत्नी दोनों ही उत्साहित होते हैं और रोमांस से अपनी शादी को खुशियों से भर देते हैं। लेकिन शादी के पांच साल बाद ऐसे कई बदलाव आ जाते हैं जो शादी के मायने ही बदलकर रख देते हैं। अगर आपकी भी शादी को पांच साल हो गए हैं या जल्द ही होने वाले हैं तो आगे बताई जा रही बातें आपके काम की हैं।

हनीमून पीरियड हुआ खत्म : शादी का पहला साल हनीमून पीरियड जैसा होता है। अपने अपने आपास सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे पहला साल बीतता है हम इस हनीमून पीरियड से बाहर आने लगते हैं और असल जिंदगी को समझते हैं। लेकिन जो लोग इस दौर से बाहर नहीं आना चाहते उनकी शादी खतरे में पड़ने की कगार पर आ जाती है।

दूसरा साल बेहद मुश्किल : शादी के दूसरे साल में पति-पत्नी एक दूसरे के स्वभाव और आदतों को बखूबी जान चुके होते हैं। अच्छी आदतें तो फिर भी ठीक हैं लेकिन बुरी आदतें आंखों में अधिकी खटकती हैं। जिसके कारण छोटे-छोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं। इसके अलावा आर्थिक और मानसिक परेशानिया और अगर दूसरे साला तक बेबी भी प्लान किया जाए तो बढ़ती जिम्मेदारियों में रोमांस ना के बराबर रह जाता है।

यह भी पढ़ें:  Skin Care Tips : 30 की उम्र में ही त्वचा हो गई है ढीली तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

बातचीत की कमी : शादी के दो से तीन साल के बाद पति-पत्नी अपनी जिम्मेदारियों में इतना डूब जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे से बात करने तक का समय नहीं होता है। यह दिक्कत उन कपल्स के साथ सबसे अधिक होती है जहां पति और पत्नी दोनों ही वर्किंग हों, और घर-ऑफिस की भाग दौड़ में वे अपने रिश्ते को जाने अनजाने में पीछे छोड़ देते हैं।

पहले जैसा प्यार नहीं : शादी के पांच साल बाद प्यार खत्म हो जाता है, यह सच नहीं है। लेकिन हां प्यार पहले जैसा नहीं होता, यह एक कड़वा सच है। पहले की तरह रोमांटिक डेट, सरप्राइज देना, प्यार भरी बातें कहना, कई घंटों तक बातें करते रहना, यह सब कम हो जाता है। और धीरे-धीरे मन में यह डर भी बैठ जाता है कि ‘प्यार खत्म हो गया’।

सॉरी कोई एक ही कहता है : प्यारा ही या शादी, अगर लंबे समय तक चल रहा है तो दोनों में से कोई एक ऐसा जरूर होगा जो झगड़े को सुलझाने के लिए अपनी गलती ना होते हुए भी ‘सॉरी’ कहने को तैयार रहता है। सॉरी कहने से दोनों में बना विवाद ठंडा पड़ जाएगा और झगड़ा खत्म होगा, इसी कारण से कोई एक ऐसा होता है जो 90 फीसदी झगड़ों में माफी मांगने को तैयार हो जाता है। और वह इंसान आगे भी यही करता रहेगा, यह ऐसे रिश्ते की सच्चाई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  लीड इंडिया फाउंडेशन ने सम्मानित किया डॉ. अनुषा श्रीनिवासन अय्यर को

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  19 जुलाई 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *