Tmc

जनवरी, 2022 के नगर निकाय चुनाव में नहीं होगी वोटों की लूट : तृणमूल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चार नगर निकायों में जनवरी 2022 के चुनाव में ‘वोटों की लूट या जोर-जबर्दस्ती नहीं’ होगी तथा पार्टी के ‘छिटपुट तत्वों’ द्वारा यदि कोई ज्यादती की गयी तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने विधाननगर नगर निगम चुनाव के वास्ते घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अपने ढेर सारे कामों के बदौलत भारी अंतर से नगर निगम चुनाव जीतेगी।

अक्टूबर 2015 में विधाननगर नगर निगम चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की खबरों की ओर याद दिलाये जाने पर रॉय ने कहा , ‘‘ अतीत में जो कुछ हुआ, उसे भूल जाइए। वोटों की लूट नहीं होगी। हम विधाननगर के लोगों के लिए तथा अन्य स्थानों पर किये गये ढेर सारे कामों की बदौलत चुनाव जीतेंगे।’’ अक्टूबर, 2015 में विधाननगर चुनाव को कवर करने के दौरान कई पत्रकारों एवं कैमरामैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से हमला किया।

विपक्षी दलों- माकपा, कांग्रेस और भाजपा ने उसके लिए एवं गड़बड़ी के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। विधाननगर कोलकाता से सटा उपनगर है। आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान किसी के भी द्वारा जोर-जबर्दस्ती को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे जैसा कि हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिसंबर में हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव से पहले कहा था। हम कोई ज्यादती नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें:  CAB ने ईडन गार्डन्स में विश्व कप मैचों के लिए टिकटों की कीमतों की घोषणा की

पहले की तरह हम फिर जनादेश से चुनाव फिर जीतेंगे। हम अनुचित तौर तरीके क्यों अपनायें?’’ रॉय पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ वह पुराने सांसद हैं जो अतीत में सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान जीत चुके हैं। लेकिन दिसंबर में हुए केएमसी चुनाव, जब तृणमूल कांग्रेस द्वारा गड़बड़ी एवं झूठा मतदान खूब हुआ, के अनुभव को देखते हुए हमें विधाननगर एवं अन्य नगर निकायों के आगामी चुनावों के बारे में उनके द्वारा दिये जा रहे आश्वासन पर कोई विश्वास नहीं है।’’

विधाननगर नगर निगम के साथ ही सिलीगुड़ी, आसनसोल एवं चंदननगर नगर निगमों के चुनाव भी कराये जायेंगे। तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुजीत बोस पर 2015 के विधाननगर नगर निगम चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। तृणमूल कांग्रेस ने विधाननगर के लिए अपने घोषणापत्र में कहा, ‘‘ जलभराव की समस्या बढ़ जाने, जैसा कि कुछ महीने पहले वर्षा के पैटर्न में बदलाव के चलते हुआ था, से निपटने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों से संपोषणीय एवं वैज्ञानिक हल ढूढने के लिए संपर्क किया जाएगा।’’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  Bengal Election : छठे चरण में 43 सीटों पर होगा मतदान, 306 उम्मीदवार मैदान में

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : कोरोना का कहर है, सहमा पूरा शहर है !!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *