There is no place for criminals in Bengal: Rachna Banerjee

बंगाल में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं : रचना बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बांसबेड़िया नगरपालिका के वार्ड-4 स्थित मिलन पल्ली में नटराज पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कार्तिक पूजा में बतौर मुख्य अतिथि हुगली की सांसद रचना बनर्जी शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। राज्य सरकार इनसे निबटना बखूबी जानती है।

तृणमूल पार्षद सुशांत घोष के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरजी कर कांड को लेकर सांसद ने कहा कि वह भी चहती हैं कि इस मामले का शीघ्र निबटारा हो।

बता दें कि यहां राजस्थान के उमेद भवन पैलेस के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल के भीतर राजसी सजावट, नटराज प्रतिमा की मनमोहक अभिव्यक्ति और अद्भुत विद्युत सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

मंडप को देखने के लिए काफी भीड़ जुट रही है। इसके मद्देनजर सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल अपनी सांस्कृतिक धरोहर और त्योहारों की भव्यता के लिए जाना जाता है। ऐसे आयोजनों से हमारी परंपरा और मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें:  अलीपुरद्वार : नौकरी नहीं मिलने पर टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दी आत्महत्या की चेतावनी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Howrah News : अब रेल म्यूजियम भी सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगा किराये पर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + one =