
वाराणसी। इस बार 14 मार्च को होली के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3:29 मिनट तक रहेगा। परंतु भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद होंगे। वहीं कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। इस युति से ‘ग्रहण योग’ बन रहा है, इसलिए कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि : ज्योतिष गणना के अनुसार यह समय मिथुन राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आप वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। किसी काम के पूरा न होने पर मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। सेहत में दिक्कतें लगी रहेंगी। ग्रहण और भद्रा का प्रभाव आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। इस समय आप पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि : होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण और भद्रा के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतनी होगी। काम को लेकर किसी पर भी अधिक भरोसा न रखें। आपको किसी नए काम में भी सोच समझ कर हाथ बढ़ाना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। किसी प्रतियोगिता को लेकर यदि प्रयास कर रहे थे, तो अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। विवाह योग्य जातक शादी के लिए निर्णय सावधानी से लें। नौकरी पेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
मकर राशि : यह समय मकर राशि वालों के लिए थोड़ा कठिनाइयों भरा रहेगा। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।