There is no ban on Holi in Sonajuri Haat of Shantiniketan: Bengal Government

शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली पर कोई प्रतिबंध नहीं : बंगाल सरकार

बीरभूम : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शांतिनिकेतन के बीरभूम जिले के सोनाझुरी हाट में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाने की खबरें सामने आने के बाद मंत्री बीरबाहा हांसदा ने स्पष्ट किया कि यहां पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। बंगाल की वन मंत्री बीरबाहा हांसदा का कहना है कि सोनाझुरी हाट में होली खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

यह एक अनुरोध था। लोग होली खेलें लेकिन पर्यावरण का ध्यान रखें। बीरबाहा हांसदा ने कहा कि हमने (शांतिनिकेतन में) होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। हमने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया था।

जब लोग होली खेलते हैं तो उसमें ऐसे रसायन होते हैं जो पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अधिकारियों ने क्षेत्र की हरियाली को संभावित नुकसान पहुंचने की चिंता जताई है।

मंत्री ने कहा कि मुझे  होली पर प्रतिबंध लगाने वाले नोटिस के बारे में जानकारी नहीं है। मुझे यह जानकारी मीडिया से मिली है। हमने होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, बल्कि सिर्फ अनुरोध किया है।

टीएमसी नेता ने कहा कि सरकार ने लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया है, क्योंकि रसायन युक्त रंग क्षेत्र के पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गुरुवार को पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट, जो एक लोकप्रिय बाजार है, में होली समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाने के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार की आलोचना की और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे बैनर में कहा गया है कि यह क्षेत्र एक संरक्षित वन क्षेत्र है, जहां होली खेलना, कार पार्क करना, वीडियोग्राफी और ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंध एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है और कहा कि बीरभूम के अतिरिक्त एसपी ने आदेश दिया है कि शुक्रवार होने के कारण शांतिनिकेतन में होली समारोह सुबह 10 बजे तक समाप्त हो जाना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =