IMG 20251228 WA0006

कोलाघाट के जिनादा बाजार से सटे स्थान पर नई शराब की दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ नागरिकों में तीव्र आक्रोश

नागरिक सभा से आबकारी कार्यालय में डेपुटेशन का आह्वान

खड़गपुर। हाल ही में 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (बॉम्बे रोड) के जिनादा बाजार के निकटवर्ती स्थान पर आबकारी विभाग ने नई शराब की दुकान शुरू करने का प्रयास किया है। कुछ दिन पहले उस दुकान के मालिक इलाके के ग्राम कमिटी के लोगों से बात करने आया था। इसी कारण ग्रामवासियों में तीव्र आक्रोश फैल गया।

उस शराब दुकान चलाने की साजिश के खिलाफ आज जिनादा में एक नागरिक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व ग्राम पंचायत प्रमुख सैयद गफूर अली ने की।

सभा से मद एवं मादकद्रव्य विरोधी कमिटी का सिद्धा-1 क्षेत्र शाखा गठित किया गया तथा 29 दिसंबर को आबकारी विभाग के ओसी के समक्ष डेपुटेशन का कार्यक्रम लिया गया।

सभा में पूर्व मेदिनीपुर जिला मद एवं मादक द्रव्य विरोधी कमिटी के संयोजक नारायण चंद्र नायक ने भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि लगभग छह माह पूर्व कोलाघाट ब्लॉक के अधीनस्थ उस स्थान पर शराब दुकान चलाने का प्रयास किया गया था।

तब इलाके के शुभ बुद्धि संपन्न लोगों ने आबकारी विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को जन हस्ताक्षर युक्त स्मारक लिपि देकर शराब दुकान के मालिक को दुकान चलाने से विरत करा दिया था।

गत सप्ताह दुकान मालिक फिर जिनादा ग्राम कमिटी के लोगों से बात करने आया तो फिर निवासियों में बेचैनी दिखाई दी। नागरिकों का मत है कि उस स्थान पर नई शराब दुकान खुलने से इलाके का सामाजिक वातावरण बुरी तरह प्रभावित होगा।

सभा से गफूर अली (पूर्व ग्राम पंचायत प्रमुख), नौरिन सुल्ताना (वर्तमान प्रमुख), साज्जाद अली (कार्याध्यक्ष-पंचायत समिति) को सलाहकार, सेख मुक्सुद अली को अध्यक्ष, जहीरुल हुसैन एवं असित अधिकारी को सह-संयोजक बनाकर एक शक्तिशाली कमिटी गठित की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =