खड़गपुर। समाज सेवा के दिशा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के अंतर्गत युवा प्रतिनिधियों ने हाल ही में अल्पसंख्यक भवन, पश्चिम मेदिनीपुर का दौरा किया।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अली मो. मलीउल्लाह, कार्यकारी जिला अधिकारी एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट, अल्पसंख्यक मामलों (डब्ल्यू.बी.सी.एस.) से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में समुदाय विशेष की समस्याओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, मुस्लिम अल्पसंख्यक ऋण सुविधाओं तथा अन्य संबद्ध विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। यह पहल क्षेत्रीय अल्पसंख्यक हितों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस दौरान युवा प्रतिनिधियों की टीम में मुख्य सलाहकार ए.डी. बर्मन, सचिव एस.ए. खान, सक्रिय सदस्य जाखिर बेग और संयोजक माणिक भी शामिल थे, जिन्होंने संवाद में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि यह बैठक अल्पसंख्यक हितों को आगे बढ़ाने तथा युवाओं को इन मुद्दों से जोड़ने के प्रयत्नों को और बल प्रदान करेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



