IMG 20250127

युवाओं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से सबक लेने की जरूरत

युवा भारत के युवकों को बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों द्वारा निर्धारित उच्च मानकों का आत्मनिरीक्षण और अनुसरण करने की जरूरत- अधिवक्ता के.एस. भावनानी

अधिवक्ता किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र। भारत में हम बीते कुछ महीनों से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बड़े ही धूमधाम से अनेक वेबीनार, प्रोग्राम, कार्यक्रम कर रहे हैं। साथियों कार्यक्रम और वेबीनार ही नहीं करीब-करीब हर केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर अनेक विकास कार्यों की नींव भी रखी जा रही है जो हमें रोज प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पता चलता है, जिससे मन में जोश, नए भारत, आत्मनिर्भर भारत बनने की कड़ी में उत्साह भरा माहौल उत्पन्न हो गया है। साथियों बात अगर हम स्वतंत्रता संग्राम के 75वें अमृत महोत्सव मनाने और स्वतंत्रता दिवस महोत्सव 2047 के विजन के बड़े-बड़े रणनीतिक रोडमैप, विकास की योजनाएं व इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की करें तो हमें यह भी जरूर याद रखना होगा कि यह स्वतंत्रता हमें जिनकी बदौलत मिली है, उन महापुरुषों स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे बुजुर्गों को हमें याद रखना जरूरी है। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते, निर्धारित उच्च मानकों का अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ना होगा, क्योंकि आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह सब उनकी ही देन है।

साथियों बात अगर हम इस विषय पर युवा भारत के युवाओं की करें तो इस अनुसरण की जरूरत खासकर हमारे युवा साथियों को है जिनको स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर और बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से सबक लेने की जरूरत है। हालांकि आज का युवा पढ़ा लिखा, बुद्धिजीवी है बड़े-बड़े वैज्ञानिक अनुसंधानों में सफलताएं प्राप्त कर रहा है परंतु साथियों बड़े बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानी तो आखिर कर हमारी शान है। हम नए भारत आत्मनिर्भर भारत की सीढ़ियों पर कदम रखने शुरू हो गए हैं अब समय आ गया है कि हमें इन महापुरुषों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अनेक अनपढ़ बातों को समझें, उनके जीवन से सबक लेने की कोशिश करें, क्योंकि इन स्वतंत्रता सेनानियों बुजुर्गों महापुरुषों के कारण ही हम 75वां अमृत स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और विजन 2047 की तैयारी शुरू किए हुए हैं! हमें हर पल इन्हें अपने करीब दिलो दिमाग में संजोकर रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  पेंशन @ यूनिफाईड पेंशन स्कीम पर लगा सरकार का ठप्पा- 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी

साथियों बात अगर हम आज धरातल पर मौजूद यानी जीवित हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, हमारे बूढ़े बुजुर्गों की करें जिन्होंने अंग्रेजों के जुल्म सहे, उनसे लोहा लेकर उन कठिनाई भरे दिनों को जिया, उनकी करें तो हमें आज उनको पूरा मान-सम्मान देना बहुत जरूरी है। साथियों शासन प्रशासन द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता, मानधन, पेंशन, सहयोग तक ही सीमित नहीं रखना है, उन्हें अपनापन, अपनों के प्यार, व्यवहार, साथ की भी जरूरत है जो शायद अनेक ऐसे महापुरुषों को नहीं मिल पाता होगा क्योंकि हम आज की युवा पीढ़ी में दिखावा, पाश्चात्य संस्कृति, मौज-मस्ती, आधुनिकता, पैसे कमाने का जज्बा, पाश्चात्य फैशन, पाश्चात्य सोच की ओर धीरे-धीरे फिसलते हुए देख रहे हैं और हमारे परम आदरणीय बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों को ओल्ड मैन का दर्जा देकर मौन धारण की ओर धकेला जा रहा है। हालांकि सब ऐसे नहीं है परंतु जो हैं उन्हें अब स्वतः संज्ञान लेकर नए भारत, आत्मनिर्भर भारत में उनको साथ लेकर मान सम्मान, ख़ुशी अपनापन, प्यार मोहब्बत देकर उन्हें अपनी जिंदगी के करीब रख़ और आगे बढ़ने की जरूरत है। क्योंकि आज के भारत के 68 प्रतिशत लोग युवा हैं और इस युवा भारत में जवाबदारी, जिम्मेदारी का बोझ हर युवा को उठाना होगा और अपने बूढ़े बुजुर्गों, माता-पिता, रिश्तेदारों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों का ध्यान रखना होगा।

साथियों बात अगर हम माननीय पूर्व उपराष्ट्रपति द्वारा एक कार्यक्रम में संबोधन की करें तो पीआईबी के अनुसार उन्होंने भी, युवाओं से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से सबक लेने की अपील की। उन्होंने युवाओं से औपनिवेशिक शासन के दौरान भारतीयों के दिमाग में डाले गए फूट डालो और राज करो की मानसिकता से उबरकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने आज भारतीय इतिहास का उद्देश्य पूर्ण पुनर्मूल्यांकन बेहतर तथ्य आधारित शोध के जरिए करने की आवश्यकता बताई। भारत के अतीत के औपनिवेशिक परिप्रेक्ष्य में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं पर अधिक पुस्तकों के साथ भारतीय इतिहास के लिए एक नए दृष्टिकोण का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  सिर्फ अर्धनग्न कपड़े पहन कर घूमना ही क्या आधुनिकता या नारी स्वतंत्रता है?

उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में स्वतंत्रता सेनानियों पर और अधिक पुस्तकें लाने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने राज्यों से इस संबंध में आगे आने और अपने अपने क्षेत्रों के नेताओं पर किताबें प्रकाशित करने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि आज के कानून निर्माताओं को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं द्वारा निर्धारित उच्च मानकों का आत्मनिरीक्षण और अनुकरण करने की आवश्यकता है। हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को यह याद रखना चाहिए कि वे संसद का अनादर और लोकतंत्र का स्तर नीचा नहीं कर सकते हैं।

साथियों बात अगर हम माननीय पीएम द्वारा लाल किले से संबोधन करने की करें तो उन्होंने भी कहा था आज आजादी के इस अमृत महोत्‍सव के पावन पर्व पर देश अपने सभी स्वातंत्र्य सेनानियों को, राष्‍ट्र रक्षा में अपने आप को दिन रात खपाने वाले, आहूत करने वाले वीर वीरांगनाओं को आज देश नमन कर रहा है। आजादी को जन आंदोलन बनाने वाले, पूज्‍य बापू हो, या आजादी के लिए अपना सब कुछ न्‍यौछावर करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चन्‍द्रशेखर आजाद, बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिवीर हो, झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई हो, चित्‍तूर की रानी चेन्नम्मा हो या रानी गाइदिन्ल्यू हो, या असम में मातंगिनी हाजरा का पराक्रम हो, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी हो, देश को एकजुट राष्‍ट्र में बदलने वाले सरदार वल्‍लभ भाई पटेल हो भारत के भविष्‍य की दिशा निर्धारित करने वाले, रास्‍ता तय कराने वाले बाबा साहब अंबेडकर सहित देश हर व्‍यक्ति को, हर व्‍यक्तित्‍व को आज याद कर रहा है। देश इन सभी महापुरुषों का ऋणी है।

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी : संकलनकर्ता, लेखक, कवि, स्तंभकार, चिंतक, कानून लेखक, कर विशेषज्ञ

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि युवाओं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से सबक लेने की जरूरत है तथा युवा भारत के युवकों को बुजुर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों द्वारा निर्धारित उच्च मानकों का आत्मनिरीक्षण और अनुसरण करने की तात्कालिक जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने दिया आवास योजना में धांधली की जांच का आदेश

(स्पष्टीकरण : इस आलेख में दिए गए विचार लेखक के हैं और इसे ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया गया है।)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =