IMG 20251203 WA0001

पाशकुड़ा फूलबाजार के फ्रोजन स्टोरेज में फूल रखने का काम शुरू

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पाशकुड़ा फूलबाजार के फ्रोजन स्टोरेज में फूल रखने का काम शुरू हो गया है। बीती रात से पूर्व मेदिनीपुर जिले के पाशकुड़ा फूलबाजार का बंद पड़ा फ्रोजन स्टोरेज चालू कर दिया गया है। इससे इस सर्दी के मौसम में शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाले फूलों के साथ-साथ वेलेंटाइन डे के अवसर पर व्यापक मात्रा में गुलाब समेत सभी प्रकार के फूल इस फ्रोजन स्टोरेज में रखे जा सकेंगे।

ऑल बंगाल फूल उगाने वालों और फूल व्यापारियों के संघ के महासचिव तथा पाशकुड़ा फूलबाजार संचालन समिति के सदस्य नारायण चंद्र नायक ने बताया कि डंठल वाले फूलों के लिए बोझा (1000-1500 पीस) के हिसाब से किराया सात दिन के लिए 110 रुपए, 15 दिन के लिए 200 रुपए लिया जाएगा।

खुदरा फूलों के लिए छोटे पैकेट (7-10 किलो) का किराया 50 रुपए और बड़े पैकेट (15-20 किलो) के लिए 100 रुपए फूल उगाने वालों और फूल व्यापारियों से लिया जाएगा।

नायक ने कहा कि 2021 में लॉकडाउन के दौरान फ्रोजन स्टोरेज के बाहर के उपकरण चोरी हो जाने के कारण तब से फूलों को फ्रोजन स्टोरेज में रखना बंद था। फूल उगाने वालों और व्यापारियों की लंबी लड़ाई के बाद हाल ही में राज्य के हॉटिकल्चर विभाग ने लगभग 37 लाख रुपये की लागत से फ्रोजन स्टोरेज की मरम्मत करवाया है।

फूलों के पैकेजिंग के लिए एक नया कक्ष, नीलामी कक्ष, ऑफिस कक्ष, शौचालय सहित पूरे बाजार की मरम्मत के लिए ठेकेदार नियुक्त किया था। यह काम हाल ही में पूरा हो गया था और अब शुरू भी हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 9 =