वृहतर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का वर्चुअल अधिवेशन संपन्न

कोलकाता। कोलकाता प्रदेश महिला संगठन ने बंसी अधिवेशन अवसर पर सर्वप्रथम हमारी बहनों द्वारा भगवान महेश का जयकारा लगाते हुए महेश वंदना की प्रस्तुति दी। आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत हमारी सदस्य वर्षा जी मिमानी के द्वारा गाया हुआ और प्रदेश के सभी अंचलों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजिका और कार्यक्रम संयोजक के ऊपर दर्शाते हुए गोपीया बनकर, पोल सजाकर, स्वागत गीत की धुन से सभी सखीयों ने रास रचाते हुए स्वागत किया। कोलकाता प्रदेश से जमुनाजी में नोखा बिहार करते हुए सभी अतिथियों को बृजधाम की सैर करवाई।सभी गोपियों का मन वृन्दावन धाम बन गया।

कार्यक्रम का संचालन कुसुम जी मुंदड़ा और रीता जी थिरानी ने अपनी मधुर वाणी और मुस्कराहट से बंसी की धुन बजा दी। प्रदेश अध्यक्ष निर्मला जी मल्ल की
जोशीले अंदाज़ से स्वागत उद्बोधन करने से आनंद मन बृंदावन बन गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशाजी माहेश्वरी, शोभा जी सादानी, राज़ जी झंवर, एवं गिरिजा जी सारडा, ने अपने मार्गदर्शन और आशीर्वचन से एसी बंसी बजायी, पूरा कोलकाता प्रदेश ऊर्जावान बृजधाम बन गया।

IMG-20220911-WA0012सभी अतिथियों के मनोभाव सुनकर बंसी के सात सुर ही नहींप्रदेश के 10अंचलों के दस सुर एक साथ बजकर इस अधिवेशन में क़दम से क़दम मिलाकर लक्ष्य तय करते हुए ,जोश के साथ हर कार्य में भाग लिया। स्नेहा जी भूतड़ा द्वारा लिखित कोलकता प्रदेश के विशेष कार्या को नुक्कड़ नाटक के द्वारा दक्षिण कोलकाता अंचल की बहनों ने बड़े उमंग और जोश के साथ किया।

दक्षिण कोलकाता अंचल, हावड़ा अंचल, मध्य कोलकाता अंचल, हिंदमोटर अंचल, पूर्व कोलकाता अंचल की गोपीयो के साथ, गीतों की रंगों की बौछार सखियाँ सजकर संवरी और इस बंसी अधिवेशन में अपने नृत्य कला की क्या खुब छटा बिखेरी।

हावड़ा अंचल ,पूर्व कोलकाता अंचल और हिंद मोटर अंचल के द्वारा करोना के समय हमारे सेवा कार्य, गठबंधन एप्लिकेशन के बारे में जानकारी, हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा पर हमारी बहनों के द्वारा बनाया गया, उसे वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया। दीपा जी लखोटिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन अति सुंदर शब्दों से दिया गया।

बहुत सुंदर,सुव्यवस्थित जूम संचालन प्रदेश कंप्यूटर समिति संयोजक पारुल जी साबू ने अपनी बहुखुबी से भूमिका निभाई। पूर्वांचल के कई सह प्रभारी के साथ
इस अधिवेशन में 113 बहनों की उपस्थिति रही।अंतिम चरण राष्ट्रीय गान के द्वारा किया गया।

IMG-20220911-WA0011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *