IMG 20260404 WA0042

ग्रहों के गोचर से होगा बड़ा खेल, होगा लाभ, शुरू होगा अच्छा समय

वाराणसी। अप्रैल 2026 का महीना ज्योतिष के नजरिए से काफी खास रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे और अलग-अलग योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

महीने की शुरुआत में ही 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश हुए इसके बाद 11 अप्रैल को बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे, जिससे मंगल और बुध की युति बनेगी। इसी दिन शनि देव भी उदय होंगे।

14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे उच्च के माने जाते हैं। 19 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में आकर मजबूत स्थिति में होंगे। महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में पहुंच जाएंगे।

इन ग्रहों की चाल से कई खास योग बनेंगे जैसे मंगलादित्य योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग और मालव्य राजयोग। इन सभी का असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से देखने को मिलेगा।

मेष राशि : इस राशि के लोगों के लिए यह महीना पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है। आय बढ़ने के योग बन रहे हैं और संपत्ति से जुड़े फायदे मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हालांकि, जल्दबाजी या गुस्से में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं। खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर चलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  29 जून 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

वृषभ राशि : इस राशि के लिए अप्रैल काफी खास रह सकता है क्योंकि शुक्र आपकी राशि में आएंगे। इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा और लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। करियर में ग्रोथ के अच्छे मौके मिलेंगे। रिश्तों में भी सुधार होगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपको थोड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

तुला राशि : इस राशि वालों के लिए यह समय अचानक लाभ और बदलाव लेकर आ सकता है। निवेश या किसी पुराने काम से फायदा हो सकता है। लेकिन सेहत और खर्चों का ध्यान रखना जरूरी है। मानसिक तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है।

मीन राशि : इस राशि के लोगों के लिए यह महीना बातचीत और काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यापार, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में बोले गए शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

यह भी पढ़ें:  यूक्रेन के सुमी में फंसे सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया - केंद्र सरकार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *