IMG 20251111 WA0005

पश्चिम मेदिनीपुर जिला शाखा के जंगल महल उद्यम का छठा सामान्य सम्मेलन सम्पन्न

खड़गपुर। जंगल महल के सामाजिक संगठन जंगल महल उद्योग की पश्चिम मेदिनीपुर ज़िला शाखा का छठा सामान्य सम्मेलन मेदिनीपुर शहर के बर्ज़ टाउन स्थित पश्चिम मेदिनीपुर ज़िला पक्लब के कार्यालय स्वरवर्ण भवन में आयोजित हुआ।

पौधों को पानी देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जंगल महल उद्यम पश्चिम मेदिनीपुर ज़िला शाखा के अतीत से लेकर वर्तमान कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वागत भाषण दिया वरिष्ठ लोकसंस्कृति शोधकर्ता एवं संगठन के ज़िला अध्यक्ष डॉ. मधुप दे ने।

संगठन के मिशन और विजन पर वक्तव्य रखा राज्य के सामान्य सचिव प्रियमब्रत बेहरा, अध्यक्ष सुरजीत सेनगुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. विवेकानंद चक्रवर्ती और अमित कुमार साहू ने।

सामान्य सभा की सफलता की कामना करते हुए भाषण दिया मेदिनीपुर कॉलेज के प्रभारी प्रोफेसर सत्यरंजन घोष और प्रतिष्ठित उद्योगपति चंदन बसु ने। सचिवीय रिपोर्ट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया सचिव सुब्रत महापात्रा एवं कोषाध्यक्ष नरसिंह दास ने।

इस सभा में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अनीक साव और विद्यासागर विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशांत दे को सम्मानित किया गया। सचिवीय रिपोर्ट और वित्तीय विवरण पर उपस्थित सात सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया।

सर्वसम्मति से गठित 17 सदस्यीय नई जिला कमेटी में अध्यक्ष पद पर डॉ. मधुप दे, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अमित कुमार साहू, सचिव पद पर सुभ्रत महापात्रा, दो संयुक्त सचिव पदों पर सुदीप कुमार खाड़ा और डॉ. सुशांत दे तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरसिंह दास को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन सुदीप कुमार खाड़ा ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =