The sit-in of MLAs continues in the assembly regarding oath taking

शपथ ग्रहण को लेकर विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का धरना जारी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों, बराहनगर से सायंतिका बनर्जी और भागवानगोला से रेयात हुसैन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के निमंत्रण को बुधवार नजरअंदाज कर दिया था। इसके बजाय दोनों ने राज्य विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और मांग की कि राज्यपाल शपथ दिलाने के लिए वहां आएं।

दोनों दिन भर विधानसभा में बैठे रहे थे और अब गुरुवार को भी वे ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि गुरुवार को विधानसभा में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

बुधवार की तरह गुरुवार को भी दोनों के हाथों में पोस्टर रहेगा जिस पर लिखा था, शपथ के लिए माननीय राज्यपाल के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं और साथ ही अपने निर्वाचन प्रमाण पत्र भी लिए हुए रहेंगे। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि अब किसी भी सूरत में अगले एक हफ्ते तक शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाएगा।

इसकी वजह है कि राज्यपाल अपराह्न के समय पश्चिम बंगाल से बाहर दूसरे राज्य चले गए हैं और कम से कम हफ्ते भर बाद लौटेंगे। इसलिए उसके पहले शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सकेगा।

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर विमान बनर्जी कह चुके हैं कि वह विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए कानूनी कदम भी उठाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर क्या कुछ स्थिति बनती है।

यह भी पढ़ें:  तूफान रेमल को लेकर बंगाल सरकार अलर्ट मोड में

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सुनील शेट्टी, रोहित शेट्टी और गणेश आचार्य ने मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग के फाइनल में 10 वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स को किया सम्मानित
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =