श्याम कुमार राई ‘सलुवावाला’, खड़गपुर। शुक्रवार 13 फरवरी को सलुवा पुरानी बस्ती की राधा राई के नेतृत्व में उनके ही आवास में सलुवा ब्रह्मकुमारी शाखा की स्थापना के प्रथम वर्ष पूरे करने और सफलतापूर्वक दूसरे वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में संगठन के थ्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी के अनेक अनुयाईयों के अलावा सर्वसाधारण लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। पिछले बार की तरह इस बार भी यह समारोह ब्रम्हकुमारी राधा राई की देखरेख में संपन्न किया गया।
इस क्रम में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संगठन की पहचान एक नूतन ध्वज फहराया गया। साथ ही उपस्थित अनुयायियों से ब्रम्ह कुमारी संगठन के प्रति आस्था विश्वास के प्रति संकल्प और प्रतिज्ञा का पाठ भी दोहराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम बीके मानसी और बीके ममता के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बीके ममता माता जी एवं बीके मानसी ने समारोह में उपस्थित सुधी महिलाओं एवं अनुयायियों को ब्रम्हकुमारी से जुड़ने के उद्देश्य, इस संगठन की उपयोगिता और आवश्यकता के कारणों को सरल भाषा के जरिए समझाते हुए श्रोताओं को एक सप्ताह के कोर्स करने का आग्रह किया।
अपने वक्तव्य में दैन्दिनी जीवन में कैसे ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्मकुमारी का ज्ञान जीवन में सुख और आत्मा की शांति प्राप्त करने में सहायक हो सकता है। इन बातों को उन्होंने अपने संक्षिप्त और असरदार तरीके से रखे।
आपसी प्यार, मोहब्बत, सद्भाव जैसे गुणों का संचार कर मानवता को जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देकर आपसी राग-द्वेष को दूर कर जगत को खूबसूरत बनाने में भरपूर योगदान देने का भरसक प्रयास करना इस संगठन का मूल उद्देश्य है।
सुंदर आचार-विचार वाले सुंदर इंसानों का सृजन ही सुंदर जगत का निर्माण कर सकेगा। यही इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्मकुमारी संगठन की आशा और विश्वास है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

