Akhilesh Yadav

सरयू नहर परियोजना का सपा सरकार में तीन चौथाई हो गया था : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार द्वारा लेने पर तंज कसते हुये शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया था। शेष बचे काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिये। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर में इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिये।

सपा अध्यक्ष ने दावा किया, “2022 में फिर सपा का नया युग आएगा, विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा। सपा का काम जनता के नाम। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन किये जाने पर राज्य के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  बंगाल से TMC सांसद यूसुफ पठान पर अतिक्रमण का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में गरीबों का पेट भरने वाले अनाज पर भी डाका पड़ने लगा है। अखिलेश ने कहा कि राज्य भंडारण निगम में करोड़ों की धांधली सामने आई है। 23,148 बोरे अनाज का सीतापुर के नेरी कला केन्द्र पर गबन होने की रिपोर्ट है। इसकी कीमत सात से आठ करोड़ रूपये की बताई जाती है। इस डिपों से गरीबों में बंटने वाला चावल भी खराब किस्म का पाया गया। 20-20 किलों की बोरियों में भरा गया चावल का रंग भी पीला बताया गया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Bihar: वैशाली में तेजाब हमले में 7 लोग घायल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  करवाचौथ व्रत :13 अक्टूबर गुरूवार को, शुभ मुहूर्त में करें करवाचौथ व्रत का पूजन

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *