IMG 20261011 WA0111

सारथी फाउंडेशन का दुर्गा पूजा के उपलक्ष में वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम नवरात्रि के प्रथम दिन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ

हावड़ा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन ने नवरात्रि के प्रथम दिन संस्था में पंजीकृत जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चला। कुल 125 महिलाओं और वृद्धाओं को साड़ी उनकी बच्चियों को सलवार सूट और पुरुषों को शर्ट प्रदान किया गया। दुर्गा पूजा के उपलक्ष में नए वस्त्र पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

संस्था का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे परिवारों को साल में अनेकों बार इनकी जरूरतों के मुताबिक सहायता करना है। संस्था के कार्यक्रमों में दान से अधिक अपनत्व और संवेदना का भाव भरा होता है, यही कारण है कि संस्था अपनी क्षमता के अनुसार सिर्फ पंजीकृत छात्र-छात्राओं तथा वृद्ध, वृद्धाओं और महिलाओं को सालभर लगातार किसी न किसी रूप में सहायता करते रहती है।IMG 20261012 WA0017

संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि संस्था में पंजीकृत कोई भी परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण छोटी-छोटी खुशियों से वंचित न रहे, अतः हमलोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं कि इन्हें और इनके बच्चों को हर तरह की मदद की जाए।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : अविस्मरणीय रहा सांस्कृतिक संस्था नृत्यनीड़ का 13वां वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 'पदध्वनि' और रंग पलाश का स्पर्श कार्यक्रम

संस्था की सक्रिय सदस्या मधु गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था की एक विशेष बात यह है कि ज्यादा उम्र तथा चलने फिरने में असमर्थ वृद्धाओं को हम उनके घर जाकर भी वस्त्र प्रदान करते हैं।

इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त, महासचिव संजना गुप्ता, सहसचिव विनय कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता तथा संस्था के सक्रिय सदस्य दीपक साहा, तुहिना गुप्ता, मधु गुप्ता समेत संस्था के शुभचिंतक गौतम बाग, कावेरी घोष, आलोक कुंडू, ईश्वर यादव उपस्थित थे। संस्था की स्वयंसेविकाएँ रामा चक्रवर्ती, असीमा मंडल, सुमोना दास, मीना पटवा तथा रेखा सिंह भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की संपूर्ण फोटोग्राफी मास्टर देवांश गुप्ता ने किया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहां की संस्था के इस वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने के लिए आप सभी लोगों का संस्था बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है तथा उम्मीद जताई कि आगे भी आप सभी का अन्य सेवा कार्यक्रमों में इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें:  हाजरा मोड़ पर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन कि पश्चिम बंगाल इकाई की नुक्कड़ सभा आयोजित

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम संस्था की मीडिया पार्टनर है।IMG 20261011 WA0036

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  शिलदा कॉलेज के इतिहास विभाग में संगोष्ठी व मिलन समारोह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =