IMG 20250713 WA0051

संस्था एक पहल ने किया 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

हावड़ा। समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था एक पहल की तरफ से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को हावड़ा के श्री शांति विद्यालय के सभागार में सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान हुआ। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजा बाबू सिंह, अजीत दुबे, संजय पांडे, भृगुनाथ पाठक, अंजनी राय, लाल जी वर्मा आदि उपस्थित थे।

अतिथियों ने एक पहल संस्था की प्रशंसा करते हुए यह बताया कि संस्था जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने का एवं मदद करने का कार्य कर रही है यह प्रशंसनीय है, क्योंकि आज के छात्र ही कल के भविष्य हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष आनंद तिवारी, चेयरमैन चन्द्रदेव चौधरी, राजेश सिंह, अंशु सिंह, अवध बिहारी गुप्ता, मृत्युंजय मिश्रा, हरे राम चौबे आदि की भूमिका सराहनीय रही। मंच का सफल संचालन शिक्षक संतोष कुमार तिवारी ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =