IMG 20250727 WA0083

29 जुलाई को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन ऑन एयर होगा

काली दास पाण्डेय, मुम्बई। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है। साल 2000 में जब ये शो शुरू हुआ था, तो इसकी कहानियों, किरदारों और इमोशनल गहराई ने हर घर में जगह बना ली थी। जैसे ही इसका नया प्रोमो आया, फैन्स की एक्साइटमेंट एकदम अलग ही लेवल पर पहुंच गई।

तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी को देखकर लोगों की यादें ताज़ा हो गईं। प्रोमो में दिखा इमोशन और परिवार की जड़ से जुड़ी भावनाएं, शो की वापसी का माहौल बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी अब इसका जबरदस्त प्रमोशन शुरू हो चुका है और हर दिन इसके नए सीजन को लेकर चर्चा और बढ़ रही है।

अब जब ये नए अंदाज में पुनः तुलसी (स्मृति ईरानी) के साथ वापसी कर रहा है, तो लोग न सिर्फ इसकी कहानी जानने को बेताब हैं, बल्कि अपनी प्यारी तुलसी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए भी बेताब हैं। इसी के तहत अब शो से जुड़ी एक खास बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:  कटनी : श्रीमद्भागवत कथा में पांचवे दिन उमड़ी भारी भीड़

27 जुलाई को शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर और तुलसी यानी स्मृति ईरानी राजस्थान के उदयपुर के पास स्थित प्रसिद्ध नाथद्वारा मंदिर जा चुकी हैं। शो की रिलीज से पहले मंदिर जाकर आशीर्वाद लेना, एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। नाथद्वारा मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है और वहां की ये यात्रा फैन्स के लिए भी एक इमोशनल मोमेंट हो सकती है।

29 जुलाई को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन ऑन एयर होगा और फैन्स के दिलों की धड़कनें पहले से ही तेज हो चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार की कहानी में जहां नया ट्विस्ट होगा, वहीं पुरानी यादों का तड़का भी पूरी तरह से बना रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, ये है निमरत कौर का पसंदीदा फूड
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  “ज्योत से ज्योत जलाते चलो” - वंचित बच्चों के जीवन में उजाला फैला रहे हैं डॉ. विक्रम चौरसिया

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *